February 15, 2026

जोनल स्तरीय बाल समागम

Date:

Share post:

शिमला: संत निरंकारी सत्संग भवन शिमला में जोनल स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संत गुलशन नड्डा एवं ज्ञान प्रचारक बिलासपुर ने की। गुलशन नड्डा ने अपने प्रवचनों में कहा कि देखने में तो बच्चे ही थे परन्तु जो संदेश इन्होंने दिया वह बहुत बड़ा था। बच्चों ने कई प्रकार की कलाओं का सहारा लेते हुए यह बताने का प्रयास किया कि मर्यादा व अनुशासन में रहकर जीवन व्यतीत करना चाहिए तथा निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए इन बाल संतों ने यह संदेश भी दिया कि मानुष जन्म बहुत ही अनमोल है हमें इसे व्यर्थ नहीं गवाना  बल्कि सत्संग सेवा सिमरन में लगाना चाहिए।  

उन्होंने बच्चों द्वारा पेश की गई हर आइटम की सराहना की और कहा कि बच्चों के मन निर्मल होते हैं यदि बचपन से ही इनमें जात-पात भाषा रहन-सहन आदि के आधार पर किसी से वैर नफरत का भाव पैदा न होने दिया जाए तो बड़े होकर यह बच्चे समाज व देश के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। फिर देश में अनेकता होते हुए भी एकता स्थापित करना संभव हो सकेगा। इन नन्हे मुन्ने बच्चों से यह आशा की जाती है कि वह सोशल मीडिया की ओर कम ध्यान दें और अपनी पढ़ाई के विषयों एवं खेल कूद पर विशेष ध्यान देंगे, अपने माता-पिता एवं अध्यापकों का सत्कार करें तथा उनकी आज्ञा का पालन करें। आज के बच्चे देश का भविष्य है, अतः परमपिता परमात्मा से अरदास है कि सभी बच्चों को सदाचार व सुविवेक प्रदान करें ताकि वे अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर किन्नौर, मोरंग, रामपुर, रोहड़ू , जुब्बल, ठियोग आदि जगहों से आए बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से निरंकारी मिशन की बहूमूल्य शिक्षा व अध्यात्मिक सिद्धांतों का व्याख्यान करते हुए सतगुरु के उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान भी किया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Congress Accuses BJP of Financial Mismanagement

The Himachal Pradesh Congress has strongly countered BJP MP Anurag Thakur’s claim that the Revenue Deficit Grant (RDG)...

मेडिकल डिवाइस पार्क पर सियासत तेज : जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया...

First Digital Auction for Liquor Shops in State

In a landmark move aimed at promoting transparency, accountability and ease of doing business, the Department of State...

Himachal Strengthens Tertiary Healthcare Network

In a major step towards strengthening public healthcare, the Himachal Pradesh Government has approved ₹1,617 crore in the...