चांशल में अंतर्राष्ट्रीय स्नो बोर्ड चैंपियनशिप का शुभारंभ

Date:

Share post:

Snow Board Championship

Snow Board Championshipकीक्ली रिपोर्टर, 30 मार्च, 2018, शिमला

वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने आज अंतर्राष्ट्रीय स्नो बोर्ड चैंपियनशिप का चांशल घाटी में उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि चांशल क्षेत्र साहसिक खेलों के लिए प्रदेश का श्रेष्ठ स्थान है। प्रदेश सरकार द्वारा आने वाले समय में इस क्षेत्र को विभिन्न साहसिक बर्फ संबंधी खेलों के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रजनी ठाकुर भी उपस्थित थी।

उन्होंने उदघाटन से पूर्व विडियो कालिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर से खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों की बात करवाई। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र की सुंदरता को बनाए रखने और यहां पर्यटन के विकास के लिए क्षेत्रवासियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं भी दी।

ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में यहां विभिन्न साहसिक व बर्फ से संबंधित खेलें निरंतर आयोजित की जाएं, उसके लिए भी कार्य योजना तैयार की जाएगी। निजी कंपनियों के सहयोग से यहां पर्यटन विकास के लिए सहायता प्राप्त करने पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चांशल क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए इस क्षेत्र के लोगों को स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय लोग ईको टूरिज्म सोसायटी का गठन कर यहां आने वाले पर्यटकों को पार्किंग, जलपान व अन्य सुविधाएं प्रदान कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही इस क्षेत्र की सुंदरता व स्वच्छता को बनाए रखने में अपना सहयोग देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र और इसके साथ लगते उत्तराखंड क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके लिए सांझा प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड व स्थानीय लगभग 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने हिमाचल स्नो बोर्ड ऐसोसिएशन को खेल के प्रोत्साहन के लिए एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्नो बोर्ड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव राज कश्यप, महासचिव प्रदीप कंवर, जिला शिमला स्नो बोर्ड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय चैहान, उपाध्यक्ष शिव प्रताप, सचिव राजेश चैहान, कोषाध्यक्ष राकेश डोगरा, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव संजीव देष्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र धिरटा, भाजपा प्रत्याशी शशि बाला, भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेश भ्रांटा, महामंत्री बिजु मेहता, रमेश नेगी, महामंत्री प्रदेश भाजपा प्रदीप रांटा, एसडीएम रोहड़ू बीआर चैहान और चीफ कंजरवेटर नागेश गुलेरिया और बागवानी अधिकारी खुशहाल मेहता उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Cultural celebration concludes with Governor’s presence

Governor Kavinder Gupta today graced the closing ceremony of the 71st Annual Function and All India Drama and...

NCST lauds Himachal’s tribal development push

The National Commission for Scheduled Tribes (NCST) has appreciated the efforts of the Himachal Pradesh Government for its...

शेरो-शायरी से सजा गेयटी थिएटर, बिखरे अदब के रंग

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत गेयटी थिएटर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित मुशायरा कवि सम्मेलन ने अदब, संस्कृति...

ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि के रूप में...