नशा बुराईयों व अपराधों का जन्मदाता: रोहन चंद ठाकुर

Date:

Share post:

dpro.drugs.27.8 (4)

कीक्ली रिपोर्टर, 27 अगस्त, 2016, शिमला

dpro.drugs.27.8 (6)युवाओं को विभिन्न प्रकार के नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराने से नशा सेवन की बढ़ती प्रवृति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह बात आज उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने गेयटी थियेटर में भांग व अफीम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्रों के लिए पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।

dpro.drugs.27.8 (1)ठाकुर ने कहा कि नशा अपने साथ विभिन्न प्रकार की बुराईयों व अपराध को जन्म देता है। नशे के सेवन से केवल धन की हानि ही नहीं होती, अपितु बुद्धि तथा स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने स्कूली छात्रों को इस बुराई से दूर रहने का आह्वान किया।

dpro.drugs.27.8 (5)उन्होंने कहा कि समाज में नशे के व्यापार में संलिप्त कारोबारियों का उद्देश्य युवाओं को अपने चंगुल में फंसाना है, जिसके लिए अभिभावकों व अध्यापकों को सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को ही नहीं, अपितु प्रत्येक बच्चे को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने का भरसक प्रयास करें। समाज में तीव्रता से फैल रही नशे की प्रवृति को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिमला के विभिन्न स्कूलों के 56 छात्र तथा नेहरू युवा क्लब के 4 युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन उत्कृष्ट प्रतिभागियों को विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया जायेगा, जिसकी सूचना प्रशासन द्वारा सम्बन्धित स्कूल को दे दी जायेगी।

dpro.drugs.27.8 (2)इस अवसर पर गेयटी के एमपी थियेटर में ‘आखिरी पल’ तथा ‘पवित्र मन’ लघु नाटिका का मंचन किया गया। इस नाटिका के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को विभिन्न प्रकार के नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सुनील शर्मा, सहायक आयुक्त ईशा ठाकुर, भावना शर्मा, जिला युवा समन्वयक प्रभात कुमार, सहायक निदेशक शिक्षा अजय शर्मा, जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी तथा विभिन्न स्कूलों के अध्यापक उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

किशाउ डैम समझौता: हिमाचल के हितों की बड़ी रक्षा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने किशाउ जलविद्युत परियोजना को लेकर लंबे समय...

Sarv Dharma Peeth: A Symbol of Unity Inaugurated

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta today inaugurated the newly constructed Main Darbar Sahib at Sarv Dharma Peeth Taposthan,...

STF का बड़ा अभियान: नशा तस्करी पर कसता शिकंजा

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवम्बर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत...

जन समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश: रोहित ठाकुर

जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आज बचत भवन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित...