महिला एवं बाल विकास विभाग को लगभग 404.48 करोड़ रुपये का प्रावधान — विद्या स्टोक्स

Date:

Share post:

BalVikas.14.11 (7)

कीकली रिपोर्टर, 14 नवम्बर, 2016, शिमला

BalVikas.14.11 (8)महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत इस वर्ष लगभग 404.48 करोड़ रुपये का प्रावधान विभिन्न महिला एवं बाल विकास योजनाओं के लिए किया गया है। यह जानकारी आज सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग तथा निदेशालय महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय अन्तर बाल एवं बालिका आश्रम खेलकूद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर टुटीकंडी बाल आश्रम में यह जानकारी दी।

BalVikas.14.11 (2)उन्होंने बताया कि गत वर्ष 316.39 करोड़ रुपये विभाग द्वारा व्यय किए गए, जिसके माध्यम से लगभग साढ़े चार लाख बच्चों, एक लाख से अधिक माताओं व 35 हजार किशोरियों को महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया था।

BalVikas.14.11 (9)उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सामाजिक कल्याण की दिशा में अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सामाजिक सेवा क्षेत्र को सरकार द्वारा हमेशा प्राथमिकता दी जाती रही है। प्रदेश के बजट का अधिकांश हिस्सा सामाजिक कल्याण पर व्यय किया जा रहा है। BalVikas.14.11 (10)उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां विभिन्न बाल बालिका आश्रमों में रहने वाले बच्चों के मन में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है, वहीं परस्पर संवाद कायम कर उन्हें विभिन्न आश्रमों में चल रही गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल को खेल की भावना से खेलें और खेल के मूल तत्व अनुशासन व एकाग्रता को आत्मसात कर अपने दैनिक जीवन में लाने का प्रयत्न करें।

BalVikas.14.11 (5)महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी बच्चों को एक मंच पर एकत्रित कर बाल दिवस मनाने का अवसर प्रदान किया गया है।

BalVikas.14.11 (3)उन्होंने बताया कि इस आयोजन में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक तथा चित्रकला प्रतियोगिता आदि भी करवाई जा रही है। बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच भी इस तीन दिवसीय आयोजन का प्रमुख अंग है। उन्होंने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में आठ सरकारी व 11 गैर सरकारी बाल बालिका आश्रमों के लगभग 398 बच्चे भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अनुराधा ठाकुर और दिल्ली से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अधिकारी ए.के. जैन भी उपस्थित थे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1886 U.S. President Grover Cleveland officially dedicated the Statue of Liberty on Liberty Island in New York Harbor, presented...

Today, 28 Oct, 2026 : International Animation Day

Celebrated globally every year on October 28, International Animation Day commemorates the historic public debut of Charles-Émile Reynaud’s...

Resource Management: MNRE Auctions Obsolete E-Waste Items

The Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) is driving a focused initiative for the systematic collection, segregation,...

COP-17: भारत ने येरेवन में जारी कीं जैव विविधता से जुड़ी 4 अहम रिपोर्ट्स

जैविक विविधता पर कन्वेंशन (CBD) के 17वें सम्मेलन (COP-17) के इतर येरेवन, आर्मीनिया में आयोजित एक विशेष सत्र...