राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 1 अक्टूबर, 2015, शिमला

sd-school1राजधानी शिमला के सनातन धर्म सीनियर सकेंडरी स्कूल गंज बाजार में बुधवार को खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय सिंह ठाकुर ने मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की। खेल दिवस कि उपलक्ष्य पर छोटे बच्चों की खेल कुद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें ब्लून रेस, टॉय रेस, कॉपी रेस, स्पून रेस, निडल व थ्रियल रेल आयोजित की गई।

इस रेस प्रतियोगिता में बच्चों को प्रथम, दिूतीय व तृतीय स्थान पर आने वाले को स्कूल की ओर से स मानित भी किया गया। इसमें ब्लून रेस नर्सरी कक्षा के बच्चों की करवाई गई। इसमें महाराण हाउस के सक्षम ने पहला स्थान हासिल किया। भगत हाउस के नितिका ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। शिवाजी हाउस के अमृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। टॉय रेस केजी के बच्चों की करवाई गई। इसमें भगत हाउस के मंजीता शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। टेगौर हाउस के घ्रुव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एम राणा हाउस के विदूषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉपी रेस पहली कक्षा के बच्चों की करवाई गई।

SD-SCHOOLइसमें शिवाजी हाउस के गौरव ने पहला स्थान प्राप्त किया। भगत हाउस के समीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महात्मा हाउस की वर्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस दूसरी कक्षा के बच्चों की करवाई गई। इसमें टैगोर हाउस के वंश ने पहला स्थान प्राप्त किया। भगत हाउस के साक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाराणा हाउस के श्याम, सूजन व शिवांगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेक रेस तीसरी कक्षा के बच्चों की करवाई गई। इसमें भगत हाउस के राम रूप ने पहला स्थान हासिल किया। भगत हाउस के साक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महात्मा हाउस ने सोम नाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निडल व थियल रेस चौथी कक्षा के बच्चों की करवाई गई। इसमें शिवाजी हाउस के करण राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। महात्मा हाउस की नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवाजी हाउस के अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्रोग रेस पांचवी कक्षा के बच्चों की करवाई गई। इसमें महात्मा हाउस की गौरव ने पहला स्थान प्राप्त किया। भगत हाउस के वंश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महात्मा हाउस ने कुनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता से सात छात्रों को स्टेट प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इसमें गुंजन, मयंक, अंशुल, रोहित, हरित शर्मा, रोहन दत व दीपक को चुना गया है।

खेल दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल की इंजार्च नीतू शर्मा, मेंबर साभा, मनेजर राकेश पूरी, विनोद अग्रवाल, दिपक श्रीधर, प्रदीप सूद व वेद प्रकाश व स्कूल का तमाम स्टाफ उपस्थित रहा।

Previous articleकन्या विद्यालय में गांधी जयंती पर प्रतियोगिता; भाषण में प्रिया ने प्रथम
Next articleभारद्वाज पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह; बच्चों ने की लघु नाटिका प्रस्तुत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here