शिमला संसदीय क्षेत्र में 71.26 प्रतिशत हुआ मतदान: अनुपम कश्यप

Date:

Share post:

शिमला: 04-शिमला (अ.जा.) लोकसभा संसदीय क्षेत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने कहा कि 04-शिमला (अ.जा.) लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 3 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 71.26 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 13 लाख 46 हजार 369 मतदाता है, जिसमे 6 लाख 91 हजार 889 पुरुष मतदाता एवं 6 लाख 55 हजार 921 महिला मतदाता शामिल है। संसदीय क्षेत्र में कुल 2083 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों में मतदान को सफलतापूर्ण तरीके से संपन्न करवाया गया।  
रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि जिला सोलन में कुल 71.36 प्रतिशत मतदान रहा, जिसमे 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.11 प्रतिशत , 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 71.83 प्रतिशत, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 73.84 प्रतिशत, 53-सोलन विधानसभा क्षेत्र मे 68.60 प्रतिशत तथा 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र में 76.15 प्रतिशत शामिल है। जिला सोलन में 592 मतदान केंद्रों में जाकर मतदाताओँ ने अपने मत का प्रयोग किया।  
इसी प्रकार, सिरमौर जिला में कुल 74.65 प्रतिशत मतदान रहा, जिसमे 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 73.12 प्रतिशत, 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र में 79.99 प्रतिशत, 57-श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 72.30 प्रतिशत, 58-पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 75.78 प्रतिशत एवं 59-शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 71.22 प्रतिशत शामिल है। जिला सिरमौर में 589 मतदान  केंद्रों में जाकर मतदाताओं ने होने मत का प्रयोग किया।  
उन्होंने कहा की जिला शिमला में कुल 69.27 प्रतिशत मतदान रहा, जिसमे 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 67.52 प्रतिशत, 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 66.61 प्रतिशत, 62-कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 63.37 प्रतिशत, 63-शिमला विधानसभा क्षेत्र में 64 प्रतिशत, 64-शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 66.72 प्रतिशत, 65-जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 75.51 प्रतिशत,  66 -रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 74.19 प्रतिशत और 67-रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 74.43 प्रतिशत शामिल है। जिला शिमला में 1058 मतदान केंद्रों में जाकर मतदाताओं ने होने मत का प्रयोग किया।
रिटर्निंग अधिकारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 04 -शिमला (अ.जा.) लोकसभा संसदीय क्षेत्र एवं जिला शिमला के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं एवं बुजुर्ग, महिला तथा दिव्यांगजन सहित सभी श्रेणी के मतदाताओं का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

शिमला शूटिंग प्रतियोगिता, ओपन शूटिंग प्रतियोगिता, शिमला जिला राइफल एसोसिएशन, 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता, 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता, शिमला शूटिंग इवेंट्स, कैथलीघाट शूटिंग प्रतियोगिता, जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता, सीनियर शूटिंग इवेंट्स, मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय शूटिंग क्वालिफायर
शिमला शूटिंग प्रतियोगिता, ओपन शूटिंग प्रतियोगिता, शिमला जिला राइफल एसोसिएशन, 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता, 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता, शिमला शूटिंग इवेंट्स, कैथलीघाट शूटिंग प्रतियोगिता, जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता, सीनियर शूटिंग इवेंट्स, मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय शूटिंग क्वालिफायर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal to Recruit 3,468 Teachers for CBSE Schools

Education Minister Rohit Thakur said the recruitment process for 3,468 teaching posts in CBSE-affiliated government schools of Himachal...

Himachal to Raise VB-G-RAM-G Issue with Centre

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण हिमाचल के समग्र विकास के लिए...

एचपीएमसी ने शुरू की ग्रीन बॉटल रिटर्न योजना

पर्यावरण संरक्षण और सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं...

Gram Sabhas Get New Role in PMAY-G List Finalization

The Directorate of Rural Development, Himachal Pradesh has rolled out the post-deletion module in the Awaas+ system to...