9 मई को शिमला में राष्ट्रीय लोक अदालत

Date:

Share post:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा 9 मई 2026 को जिला के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमेश वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, विवाह संबंधी मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, पेंशन मामले, कर्मचारी क्षतिपूर्ति, बैंक रिकवरी, बिजली और टेलीफोन बिल विवाद, हाउसिंग फाइनेंस, उपभोक्ता शिकायतें, मोटर वाहन चालान तथा मकान कर से जुड़े मामलों का निपटारा किया जा सकता है।

उमेश वर्मा ने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को सस्ता, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। इसमें न तो न्यायालय शुल्क देना पड़ता है और न ही वकीलों पर अतिरिक्त खर्च आता है। पुराने मामलों में जमा कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मामलों का समाधान आपसी सहमति और बातचीत के जरिए किया जाता है, जिससे दोनों पक्षों को राहत मिलती है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मुआवजा और हर्जाना भी शीघ्र प्रदान किया जाता है। यहां दिए गए फैसले अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ किसी भी अदालत में अपील नहीं की जा सकती।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति दूरभाष नंबर 0177-2832808 पर संपर्क कर सकते हैं।

Apple Growers to Get Advance Procurement Relief

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Atal Tunnel Transforms Lahaul-Spiti’s Growth Story

Governor Kavinder Gupta has said that the Atal Tunnel has completely reshaped the development and tourism landscape of...

Operation Sindoor : Turning Point in Defence Strategy

Governor Kavinder Gupta has lauded the bravery, precision, and professionalism of the Indian Armed Forces on the first...

Apple Growers to Get Advance Procurement Relief

CM Sukhu has directed the Himachal Pradesh Horticultural Produce Marketing and Processing Corporation (HPMC) to begin advance preparations...

This Day In History

1937 The catastrophic Hindenburg airship disaster takes place in New Jersey, USA, when the German zeppelin bursts into flames...