वीवीआईपी मूवमेंट में वाहन उपलब्ध कराएँ : उपायुक्त

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वीवीआईपी/वीआईपी मूवमेंट के दौरान आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर विभागीय वाहन उपलब्ध कराएं, ताकि मूवमेंट सुचारू और सुविधाजनक हो। उन्होंने आज लगभग 63 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिकारियों को अपने सरकारी वाहनों और चालकों की जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) को उपलब्ध करानी होगी, जिससे एक सूची और रोस्टर तैयार किया जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि रोस्टर में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बार-बार एक ही अधिकारी की प्रोटोकॉल ड्यूटी न लगे, जिससे सरकारी काम प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि शिमला प्रदेश की राजधानी और प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण वीवीआईपी मूवमेंट नियमित रूप से होती है, और कई बार एक समय पर एक से अधिक वीवीआईपी मूवमेंट के कारण अतिरिक्त वाहनों की आवश्यकता होती है। ऐसे मामलों में अल्प सूचना पर विभागीय वाहन उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों का कर्तव्य है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि वीवीआईपी/वीआईपी मूवमेंट के दौरान केवल सरकारी वाहनों की ही आवश्यकता होती है और सुरक्षा कारणों से अन्य वाहनों का उपयोग प्रोटोकॉल ड्यूटी में नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं कई बार अपने सरकारी वाहन प्रोटोकॉल ड्यूटी के लिए उपलब्ध कराए हैं और अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जिला प्रशासन का सहयोग सुनिश्चित करें।

हिम संगीत उत्सव की चौथी संध्या में संगीत का जादू

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट: शिमला में मिशन मोड लागू

शिमला जिला प्रशासन ने मानसून सीजन में बढ़ते आपदा जोखिम को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड...

क्रैच केंद्रों में 22 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज

जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी इंदु शर्मा ने बताया कि शिमला शहर के आंगनबाड़ी सह-क्रैच केंद्रों...

Himachal’s Orchard Economy Gets Global Boost

The consignment received a warm welcome in Oman, where the Embassy of India in Muscat launched a promotional...

सनरॉक स्कूल में स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा (कोटखाई) में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्साह, सम्मान और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। इस...