हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा घोषित +2 वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली, शिमला ने उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां सभी 10 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा में स्नेहा (पुत्री सुरेश) ने 500 में से 473 अंक (94.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि स्नेहा ने अपनी पढ़ाई के साथ विद्यालय की हेड गर्ल की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई। नीलम ने 440 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुष्का 410 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। सभी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चंदेल ने इस सफलता का श्रेय शिक्षक वर्ग के परिश्रम और विद्यार्थियों की लगन को दिया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ब्रह्मानंद एवं अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।






