निष्पक्ष चुनाव के लिए डीसी का सख्त एक्शन प्लान

Date:

Share post:

शिमला के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनुपम कश्यप ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी तरह की शंका होने पर आयोग या जिला मुख्यालय से संपर्क करने को कहा गया।

उन्होंने जानकारी दी कि चुनाव सामग्री का वितरण 9 और 10 मई, 2026 को किया जाएगा, इसलिए सभी अधिकारी अपनी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें और सामग्री को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम एक मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवेदनशील मतदान केंद्रों को इसमें प्राथमिकता देने को कहा गया।

बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची को लेकर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा चुके हैं और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पहला प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

उपायुक्त ने दूरदराज क्षेत्रों में स्थित मतगणना केंद्रों पर वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव से संबंधित किसी भी लंबित मांग को शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

सोलंग में विकास की दस्तक, बदलेगी गांव की तस्वीर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत सोलंग का दौरा कर करीब 34 लाख...

HPRCA Expands Health Sector Recruitment Drive

The Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA) has invited applications for 105 additional medical sector posts on a...

प्राकृतिक खेती से मजबूत होती ग्रामीण अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को ग्रामीण विकास और किसान...

एसटीएफ का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 से शुरू किए गए राज्यव्यापी 'चिट्टा-मुक्त हिमाचल' अभियान...