एनएचआरसी शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता: आवेदन 30 जून तक

Date:

Share post:

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मानव अधिकारों पर आधारित लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना है।

यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए खुली है। प्रतिभागी अपनी लघु फिल्में गूगल ड्राइव के माध्यम से nhrcshortfilms@gmail.com पर 30 जून, 2026 तक भेज सकते हैं।

प्रतियोगिता में आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं, जिनमें प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1.5 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये निर्धारित है। इसके अतिरिक्त ज्यूरी की संस्तुति पर अधिकतम चार फिल्मों को विशेष पुरस्कार, प्रमाण पत्र, ट्रॉफी तथा अधिकतम 50 हजार रुपये तक की नकद राशि भी प्रदान की जाएगी।

लघु फिल्में हिंदी या किसी भी भारतीय भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ बनाई जा सकती हैं। फिल्म की अवधि 3 से 10 मिनट के बीच होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में कोई एंट्री फीस नहीं है तथा आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

प्रत्येक प्रविष्टि में निर्माता, लेखक और निर्देशक की जानकारी देना अनिवार्य होगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध पहचान पत्र भी संलग्न करना आवश्यक है।

प्रतियोगिता के तहत सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक अधिकारों पर आधारित वास्तविक अथवा काल्पनिक कहानियों पर फिल्में प्रस्तुत की जा सकती हैं। विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन संबंधी जानकारी आयोग की वेबसाइट https://nhrc.nic.in पर उपलब्ध है।

आयोग ने कहा कि यह पहल रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता को मजबूत करने में सहायक होगी।

Dental College Annual Day: Focus on Innovation and Service

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

DIC Revamp Drive Gains Momentum in Himachal

A focused workshop on the revamping of District Industries Centres (DICs) was successfully organised on May 6, 2026,...

SPU Convocation: Call for Nation-Building Vision

Governor Kavinder Gupta today presided over the 2nd Convocation of Sardar Patel University (SPU), Mandi, and urged graduating...

हिमाचल के सरकारी स्कूलों ने रचा सफलता का इतिहास

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में चल रहे ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने...

State Food Panel Plans Big Push for Better Nutrition in HP

In a move aimed at strengthening nutrition delivery systems across Himachal Pradesh, a high-level convergence and capacity-building meeting...