एडीएम ज्योति राणा संभालेंगी सरस्वती पैराडाइज़ स्कूल का संचालन

Date:

Share post:

संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज़ इंटरनेशनल स्कूल के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूल का प्रबंधन अपने नियंत्रण में ले लिया है। उपायुक्त एवं सह-अतिरिक्त रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज़, शिमला अनुपम कश्यप ने एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा को विद्यालय का प्रशासक नियुक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 2006 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, विद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा, संस्थान के नियमित संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासक की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से छह माह के लिए की गई है।

उपायुक्त द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, प्रशासनिक कार्यों और विद्यार्थियों के हितों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। प्रशासक ज्योति राणा विद्यालय और संबंधित सोसायटी के दैनिक कार्यों की निगरानी करेंगी तथा सोसायटी के नियमों और प्रचलित कानूनों के अनुरूप नई गवर्निंग बॉडी के गठन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाएंगी।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों और विद्यालय की सामान्य कार्यप्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। विद्यालय में शिक्षण कार्य पूर्ववत जारी रहेगा और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

प्रशासक को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए उपमंडलाधिकारी (ग्रामीण) शिमला, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं, सहायक नियंत्रक (वित्त एवं लेखा) तथा तहसीलदार शिमला (ग्रामीण) को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Calls on Youth to Lead Green Movement

Governor Kavinder Gupta has urged the youth to take the lead in environmental conservation and the movement...

कला की उड़ान से युवाओं के सपनों को नई दिशा

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रचनात्मक शिक्षा युवाओं में प्रतिभा, आत्मविश्वास और...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के विद्यालयों में चल रहे...

Minjar Fair Concludes with Cultural Extravaganza

CM Sukhu attended the concluding cultural evening of the International Minjar Fair at Chamba on Sunday. Greeting the...