युवा शक्ति को नई उड़ान देगा माई भारत अभियान

Date:

Share post:

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (MY Bharat) अभियान को जिला स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए माई भारत जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर उन्होंने युवा पंजीकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2026 तक युवा MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर अभियान से जुड़ सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत युवाओं को नृत्य, रील, लघु फिल्म, मौलिक संगीत, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट और यंग भारत यंग लीडर डायलॉग-2026 जैसे मंचों पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि माई भारत अभियान युवाओं में नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, फिट इंडिया, स्वच्छता, रक्तदान और अन्य जनहित गतिविधियों से जोड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने का प्रयास करेगा, ताकि उन्हें जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

इस दौरान माई भारत अभियान से जुड़े युवा स्वयंसेवकों ओशिन शर्मा, दिव्यांशी, कनिष्क और तरुण शर्मा को अनुभव प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में बताया गया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए गठित जिला समन्वय समिति विभिन्न विभागों और युवा संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करेगी तथा नियमित रूप से इसकी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

HPRCA Expands Health Sector Recruitment Drive

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Pushes Skill-Based Education Revolution

Governor Kavinder Gupta called for strengthening higher education through innovation, research and skill-based learning to achieve the vision...

‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Sparks Green Movement

Governor Kavinder Gupta launched the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ plantation campaign at Jutogh Cantonment, calling for collective...

Solar Power Drives Mamlig’s Green Transformation

CM Sukhu virtually inaugurated a 500-kilowatt solar power project at Gram Panchayat Mamlig in Solan district under the Green...

पांच मंदिरों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल सेवाएं

जिला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट तैयार करने को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...