शिमला में एलआईसी का कैंपस इंटरव्यू, 100 वैकेंसी

Date:

Share post:

जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। एलआईसी ऑफ इंडिया, शाखा संजौली द्वारा 25 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे शर्मा डेस्टिनेशन आहार विला, मशोबरा-2 में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि भर्ती अभियान के तहत महिला करियर एजेंट (MCA) और रूरल करियर एजेंट (RCA) के कुल 100 पद भरे जाएंगे।

महिला करियर एजेंट के 50 पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है तथा आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह के साथ प्रीमियम पर 28 प्रतिशत इंसेंटिव दिया जाएगा।

रूरल करियर एजेंट के 50 पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष 5,000 रुपये और दूसरे वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह के साथ प्रीमियम पर 28 प्रतिशत इंसेंटिव मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9418467705 या 9816083593 (अनीता तपन गुप्ता) पर संपर्क कर सकते हैं।

सेब ढुलाई में मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CM Assures Aid to Boh Valley Cloudburst Victims

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has assured complete support and assistance to families affected by the cloudburst...

अंडर-13 शतरंज: जेएनवी ठियोग का शानदार प्रदर्शन

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग, शिमला के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित...

हिमाचल में अब हर सड़क का होगा सुरक्षा ऑडिट

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली...

पेपर लीक से लेकर पारदर्शी भर्ती तक सियासी जंग

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा पर...