हिमाचल के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का दूसरा चरण शुरू

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य आयोजित किया जा रहा है। भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया पूर्ण बर्फबारी वाले जिलों—शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति—के साथ-साथ चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के आंशिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में संचालित की जा रही है। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर राजपत्र में प्रकाशित 40 निर्धारित प्रश्न पूछकर आंकड़े जुटाएंगे।

डिजिटल माध्यम से ‘स्व-गणना’ करने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रगणक के आने पर अपनी स्व-गणना आईडी साझा करें, जबकि अन्य परिवारों का विवरण प्रगणक स्वयं दर्ज करेंगे। जनगणना विभाग ने नागरिकों से सटीक जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।

Modern Township Near Baddi Him-Chandigarh City Project Takes Off

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जिधर देखूं तू ही तू – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ सर्वभूतेषु येनैकमव्ययं भावमीक्षते। अविभक्तं विभक्तेषु तज्ज्ञानं विद्धि सात्त्विकम्॥ उपरोक्त श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के 18वें अध्याय का 20वाँ...

This Day In History

1573 Mughal Empire Conquers Gujarat Mughal Emperor Akbar completed his swift campaign in Gujarat with a decisive victory near Ahmedabad,...

Today, 2 Sep. 2026: World Coconut Day

World Coconut Day is observed annually on September 2 to highlight the agricultural, economic, and health significance of...

Centre Announces Tenzing Norgay National Adventure Awards

The Union Ministry of Youth Affairs and Sports has officially announced the recipients of the prestigious Tenzing Norgay...