19 प्राइमरी स्कूलों के 500 छात्र एवं छात्राओं ने दिखाया जलवा; आरपीएस स्कूल ओवरआल चैंपियन

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 1 अक्टूबर, 2015, शिमला

RPS.1.10.15जिला शिमला के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहडू में खंड स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किमया गया। कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष ईश्वर दास छुवारू ने प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में खंड के 19 स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आर.पी.एस. स्कूल गंगटोली को आल आवर चैंपियन घोषित किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी की छात्रा वर्ग में आरपीएस गंगटोली प्रथम स्थान पर रहा।  छात्र वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में सीमा स्कूल और भमनोली स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। वहीं छात्र वर्ग वालीबाल में कुई स्कूल प्रथम, और बच्छंूछ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो के छात्र एवं छात्र दोनों वर्ग में आरपीएस गंगटोली पहले स्थान पर रहा। बैडमिंटन में भी छात्र एंव छात्रा दोनों वर्ग में आरपीएस गंगटोली ने पहला स्थान हासिल किया। चार दिवसीय आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के 500 छात्र एंव छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 16 सरकारी स्कूल और 3 निजी स्कूल शामिल रहे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यतिथि ईश्वर दास छुवारू ने बताया कि बचपन से ही खेल भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का रूझान खेलों की ओर होना चाहिए या यदि रूझान न भी हो तो भी इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल टीचर बखूबी अपना दायित्व निभा रहा है। यह वही समय है, जब बच्चों में कुछ जानने और सीखने की तीव्र इच्छा भी होती। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की पुरजोर कोशिश होती रही, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता के लिए कृतसंकल्प है। इस अवसर पर उनके साथ मंडल महासचिव दिनेश चौहान, समारोह अध्यक्ष पीटीई रोहडू मनोज गोल्डी, महासचिव दिनेश सिंगटा, उपाध्यक्ष खेल एंव क्रीड़ा संघ अशोक शर्मा, अधिक्षक डी.डी कल्याण, वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार, खेल प्रभारी अमरीक ठाकुर शामिल रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

From AIIMS Pioneer to New Frontiers: ‘Rheumatology Essentials’ Unveiled

Union Minister and veteran medical professor Dr. Jitendra Singh unveiled “Rheumatology Essentials”—a practical guidebook authored by India's rheumatology...

रिहाली मेला: 130 करोड़ की सड़कें, 10 बीघा ज़मीन और एक ऐतिहासिक पहल

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने देवठी (शिलाघुंड) में ग्रहणेश्वर मेला कमेटी द्वारा आयोजित रिहाली...

“A Leader Beyond Party Lines”: HP Remembers Atal Bihari Vajpayee

Himachal Pradesh paid heartfelt homage to former Prime Minister and Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee on his death...

15 अगस्त का राजनीतिकरण: नेता प्रतिपक्ष का आरोप

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय 'दीपकमल' में ध्वजारोहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...