नशा मुक्त अभियान के तहत आई टी आई सोलन मै सेमिनार

Date:

Share post:


कीक्ली रिपोर्टर, 30 अक्टूबर, 2017, शिमला

रोटरी क्लब सोलन व् कलगीधर ट्रस्ट के सौजन्य से नशा मुक्त अभियान के तहत  आई  टी आई  सोलन मै सेमिनार  लगाया गया । इस दौरान लोगों से नशा मुक्त सोलन  बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।  इस मोके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ  कमल अटवाल ने बताया की हमे  नशा मुक्त होने की जरुरत है । तभी हम एक विकशित राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे और तभी हमारे देश का भविष्य उज्जवल होगा।

मुंबई से आये डॉ माधव पखारे  ने बताया  की आज हम सभी जानते हैं कि आज नशा चारों और बहुत ही तेजी से फैल रहा है लोग नशे के गुलाम होते जा रहे हैं, प्राचीन काल से आजकल के जमाने में नशे का सेवन बहुत ही तेजी से हो रहा है । आज हम देखें बीड़ी सिगरेट तंबाकू शराब इन सभी का उपयोग आजकल के नवयुवक तेजी से कर रहे हैं । दोस्तों हम सभी को नशा से मुक्ति पाने के लिए अपने आप में बदलाव लाने की जरूरत होती है ।

प्रेजिडेंट विजय दुग्गल ने बताया की नशा एक ऐसी गंभीर समस्या है, इसको जल्द से जल्द नहीं छोड़ा गया तो हमारे देश में कोई भी व्यक्ति स्वस्थ नहीं होगा । सभी बीमार होंगे और जब सभी बीमारी में होंगे तोह उनकी उम्र दिन प्रतिदिन कम होती जाएगी जिससे हमारे समाज को बहुत नुक्सान होगा इसलिए हम सभी को नशे को हमारे समाज से निकाल देना चाहिए।

शिविर मे  कलगीधर ट्रस्ट के  कोऑर्डिनेटर अरविन्द बजाज डॉ. सतविंदर रोटरी सचिव भानु शर्मा, अरुण त्रेहन, राकेश प्रभाकर, अजय अग्गरवाल, नीरज मित्तल, अजेश शर्मा, कैलाश सूद, जी डी भरद्वाज, भुवनेश विजय, मनीष तोमर, अनिल चौहान, कृपाल कँवर ,कार्तिक सूद, आई डी सेतिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Combats Malnutrition with Traditional Diets & Tech Surveillance

In a decisive move toward a healthier future, the Himachal Pradesh Government, under the leadership of Chief Minister...

Governor Visits Mandi NCC Battalion, Unveils Sarvadharma Sthal

Governor Kavinder Gupta, accompanied by First Lady Bindu Gupta, paid an official visit to the 2 Himachal Pradesh...

HP Police Strips Drug Peddler of Illegal House and Cash

In a major crackdown under Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu's flagship 'Anti-Chitta Campaign', the Himachal Pradesh Police...

विकास और संस्कृति के संगम के साथ संपन्न हुआ जुन्गा दशहरा महोत्सव

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जुन्गा मेला ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा...