कसम लें सब आज; तिरंगा; कविताएं भीम सिंह दवारा

Date:

Share post:

भीम सिंह, गांव देहरा, डाकखाना हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।

कसम लें सब आज

आजादी का जश्न तुम
हर साल मनाते रहो
अपने आजाद भारत में
हँसते और मुस्कुराते रहो।

तुम्हारा ही आज है
तुम्हारा ही कल है
मगर इतना रहे ध्यान
एकता में ही बल है।

आपस की फूट बुरी
मिटा दो दिलों की दूरी
लोग अपने देश अपना
फिर कैसी मजबूरी ।

बड़ी मुश्किल से हमने
यह आजादी पाई है
कितने वीरों ने इसके लिए
अपनी जान गवाई है ।

नर-नारी इस देश के
इतना रखें याद
मिलजुलकर सब रहें
अगर देश रखना आजाद।

कई चुनौतियों से हमें
जूझना लड़ना होगा
जिससे देश आगे बढ़े
वह ही काम करना होगा।

घर-घर तिरंगा लहराता रहे
हम सब रहें खुशहाल
एक बनकर हम रहेंगे
कसम लें सब आज ।

***

तिरंगा

तिरंगा जब लहराता है
मस्तक गर्व से ऊँचा हो जाता है ।

तिरंगा इस देश की पहचान है
तिरंगे में दिखता हिंदुस्तान है।

तिरंगा एकता का प्रतीक है
तिरंगा हार और जीत है।

तिरंगा एक जवान का बल है
तिरंगा हमारा आज और कल है।

तिरंगा अदालत है न्याय है
तिरंगा दुश्मन के लिए भय है।

तिरंगा मान- सम्मान है
तिरंगे पर कुर्बान हमारी जान है।

तिरंगा सदा लहराता रहे आसमान
और फलता फूलता रहे मेरा हिंदुस्तान ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Deepak Rathore Meets CM Sukhu After SDMA Appointment

A delegation led by Himachal Pradesh State Disaster Management Authority (HPSDMA) Vice Chairman Deepak Rathore met CM Sukhu...

Congress Protests Over Ram Mandir Donation Row in Shimla

The Himachal Pradesh Congress on Tuesday held a symbolic demonstration in Shimla over alleged discrepancies in the management...

सतलुज पर विवाद: फिल्म के नैरेटिव को लेकर उठे सवाल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही हटा दी गई,...

Sukhu Opens OBC Commission Office in Dharamshala

CM Sukhu on Tuesday virtually inaugurated the new office of the Himachal Pradesh State Commission for Backward Classes...