April 6, 2026

फासला (बाप बेटा संवाद): डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

मैं बहका हूं !
या तुम बहके हो !
समझ नहीं कुछ आता !

मैं कहता हूं
नीचे देखो,
तुम बुलंदियां छूते हो
मैं कहता हूं नीचे उतरो,
तुम हवा में बातें करते हो !

मैं बहका हूं !
या तुम बहके हो !
समझ नहीं कुछ आता !

दिव्य लोक के
छोड़ो सपने,
इधर देखो हकीकत जानो !
ढोल सुहाने दूर से लगते
आईना देखो,
दूजो की बस रहने दो
खुद तुम अपनी बात करो !

मैं बहका हूं !
या तुम बहके हो !
समझ नहीं कुछ आता !

मैं कहता हूं
देश संस्कृति को जानो,
तुम समझ गंवार मुझे
खूब मजाक उड़ाते हो !
समझो खुद मनन करो
दिखावे को रहने दो,
वरना उठती उंगलियां पूछे गी

मैं बहका हूं !
या तुम बहके हो !
समझ नहीं कुछ आता !

पल्लू में झांको
सीमा न लांगो,
कद औकात पहचानो
उगे पंखों को गिर जाने दो !
मैं तो एक ही पग भरता हूं
तुम और ही आगे बड़ जाते हो !

तुम बहके हो !
या मैं बहका हूं !
समझ नहीं कुछ आता !

अरे ध्यान से देखो
इन पक्के बालों व
चेहरे की झुरियों को,
कैसे यहां तक पहुंचा हूं
सोचो जरा जानो तो !

मैं बहका हूं !
या तुम बहके हो !
समझ नहीं कुछ आता !

किसे पता है !
कौन समझ पाए गा
दिल का भरम है जाने दो,
वरना हंसते हंसते कहने वाले
कहते रहेंगे ,
वक्त का का तकाजा है
बेटा बड़ा है,
बाप कौन है पहचानो तो !

मैं बहका हूं !
या तुम बहके हो !
समझ नहीं कुछ आता !
प्रश्न है सबको जानो तो !

फासला (बाप बेटा संवाद)

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Urges Industry-Academia Tie-Up

A delegation of eminent academicians today met Governor Kavinder Gupta at Lok Bhawan, Shimla, engaging in an extensive...

CM Sukhu Criticizes BJP, Calls for Assam Justice

During a press conference at Rajiv Bhawan, Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu sharply criticized the ruling BJP government...

Gopal Yojana Boosts Care for Destitute Cows

The State Government has taken significant measures to address the issue of stray and destitute cattle, releasing Rs....

कुड्डू में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की सीमावर्ती कुड्डू पंचायत में करोड़ों रुपये की विकास...