वह हँसती क्यों है: रणजोध सिंह की लघुकथा

Date:

Share post:

वह हँसती क्यों है: रणजोध सिंह की लघुकथा
रणजोध सिंह

हर समय खिल-खिलाने वाली नंदिनी के बारे में कॉलोनी के लोग इतना ही जानते थे कि वह एक निजी कम्पनी में काम करती है और अकेली रहती है| वह न केवल देखने में सुंदर थी, अपितु उसका मन भी उतना ही सुंदर था| इसीलिए कॉलोनी में रहने वाले हर व्यक्ति की चहेती थी| कॉलोनी के बच्चे तो उसकी एक झलक पाने को सदैव तत्पर रहते और वह भी उन्हें भरपूर प्यार, सम्मान और स्नेह देने में कोई कंजूसी न करती थी | मगर कॉलोनी की अधिकांश स्त्रियों को नंदिनी से ढेरों शिकायते थीं|

जैसे वह सदैव हँसती क्यों रहती है, वह उनकी तरह दुखी क्यों नहीं होती, उनके लाडलें उनकी बात न सुनकर उसकी बात ही क्यों सुनते हैं और उनके पति गाहे वगाहे नंदिनी की तारीफ क्यों करते हैं? आदि-इत्यादि एक गर्म दोपहरी में जब सारी कॉलोनी नींद की आगोश में समाई हुई थी, नंदिनी अपने घर के आंगन में पूरी दुनिया से बेखबर, बच्चों के साथ बच्चा बन खेल रही थी| तभी एक अंधेड उम्र की महिला जो नंदिनी के पड़ोस में ही रहती थी, जिसके जीवन का एक मात्र मकसद अपने पति से लड़ना-झगड़ना था, दनदनाती हुई वहां पहुँच गई और लगभग डांटते हुए बोली, “इतना शोर क्यों मचा रखा है?

अरी ! ये तो बच्चे हैं, तुम तो बड़ी हो क्या तुम्हें मालूम नहीं, ये लोगों के आराम करने का वक्त है?” वह थोड़ी देर रुकी फिर अपनी नसीहतों के तरकश से एक के बाद एक व्यंग्य बाण निकाल कर नंदिनी पर छोड़ दिये, “अरी ! कब तक दूसरों के बच्चों के साथ मन बहलाती रहोगी, कुछ अपने बारे में भी सोच, तुम्हारी उम्र में मैं दो बच्चों की माँ बन गई थी|” नंदिनी चीख कर कहना चाहती थी, “मेरे पापा इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं परन्तु गाँव में मेरी माँ है, दो बहनें हैं और एक छोटा भाई है, जिनकी परवरिश का जिम्मा मेरे कंधों पर है|

अगर मैं शादी करके बच्चों के सपने देखुगी तो मेरे परिवार का क्या होगा|” मगर उसके मुँह से एक शब्द तक न निकला, क्योंकि वह जानती थी की ज़माना दर्द देना तो जानता है पर बांटना नहीं| इस बीच दो मोती आकर उसकी पलकों पर ठहर गए थे जिन्हें सहेजने वाला कोई न था| अपने तमाम दर्द को सीने में छुपाकर नंदिनी अब भी बच्चों के संग खेल रही थी|

वह हँसती क्यों है: रणजोध सिंह की लघुकथा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

PM Modi Praises ISRO for Historic GSLV-F17 EOS-05 Launch

Prime Minister Narendra Modi praised the Indian Space Research Organisation (ISRO) following the successful launch of the GSLV-F17...

Major NCPCR Crackdown Saves 3,800 Children from Exploitation

In a major nationwide effort to combat child exploitation, the National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR)...

महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी राजनीति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे बहुमुखी व्यक्तित्व (विद्वान, शिक्षाविद, महान दार्शनिक और...

कैग रिपोर्ट ने खोली सुक्खू सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल: जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में पेश हुई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की...