आधार अपडेट जरूरी, न हो जाए निष्क्रिय: डीसी शिमला

Date:

Share post:

शिमला जिला में आधार नामांकन और अद्यतन कार्य की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में यूआईडीएआई, सीएससी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि आधार से जुड़ी सेवाओं की सुगमता और सटीकता के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे समय रहते अपने और अपने परिवारजनों के आधार का बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य करवा लें, ताकि सरकारी योजनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उपायुक्त ने बताया कि जिन लोगों ने निर्धारित आयु (5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष) के बीच आधार बनवाया है, उन्हें अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट कराना होगा। यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध है, जबकि जनसांख्यिकी अद्यतन हेतु ₹50 और गैर-जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट हेतु ₹100 का शुल्क निर्धारित है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में आधार संतृप्ति को लेकर प्रयास तेज किए जाएंगे, ताकि हर नागरिक का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। यूआईडीएआई द्वारा प्रदत्त आधार नामांकन किट्स में से कुछ के काम न करने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उन्हें जल्द कार्यशील करने के निर्देश दिए।

जिले के सभी स्कूलों में छात्रों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि बच्चों का आधार समय पर अपडेट हो सके।

बैठक में डीएसपी अमित ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान, यूआईडीएआई के राज्य परियोजना प्रबंधक विजय सिंह, सीएससी प्रबंधक योगेश शर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अखिल कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार गाँव के द्वार: चौपाल में शिक्षा और समाधान का संगम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Shimla Hills Echo with Spirit of Mashobra Marathon

Run and Thrive Fitness organized the Shimla Mashobra Marathon at HIPA Fairlawns in Dhalli, Shimla, witnessing participation from...

हिमाचल : अभिलेख, संदर्भ सोलन – डॉ. कमल के.प्यासा

डॉ. कमल के.प्यासा -  मण्डी शिमला से मिलने वाले अभिलेखों के पश्चात अब इसके साथ लगने वाले सोलन जिले...

CM Sukhu Reaffirms Commitment to Employee Welfare

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on Saturday reaffirmed the state government’s commitment to employee welfare while meeting...

HPBOSE Results 2026: CM Sukhu Extends Wishes to Students

CM Sukhu on Saturday congratulated the students who successfully cleared the Class 10 examinations conducted by the Himachal...