March 14, 2026

आंखें: डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

झील सी गहरी प्यारी आंखें
नीली पीली कजरारी आंखें
लाल गुलाबी काली आंखें
गहराई में ले जाती आंखें
बचना,
ये सब ठगती हैं आंखें !

देखती ,सब समझती आंखें
परखती भालती हैं येआंखें
जुबान तो नहीं रखती आंखें
केवल तरसती हैं ये आंखें
बचना,
ये सब ठगती हैं आंखें !

कहीं भटकती हैं येआंखें
टपटप करती रहती आंखें
कभी बरसती हैं ये आंखें
जवाब नहीं इनआंखों का
देखी , रोती हंसती ये आंखें !
बचना,
ये सब ठगती हैं आंखें !

मूक भाषा में, माहिर आंखें
सांठ गांठ जाने ये आंखें
कभी लगें बड़ी डरावनी
मार से मारी जाएं जो आंखें !
बचना,
ये सब ठगती हैं आंखें !

न मिलाना, न दिखाना आंखें
पछताओ गे ,कट जाओ गे
आंखों से आंखे जब टकराओ गे
और किरकिरी आंखों की बन
आंखों में ही उलझ जाओ गे !
बचना, ये बस ठगती हैं आंखें !

आंखें: डॉo कमल केo प्यासा

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

AHS Takes Lead in Student Cervical Cancer Protection

Auckland House School successfully concluded its cervical cancer vaccination drive today, marking an important milestone in promoting preventive...

This Day in History

1781 William Herschel, the British astronomer, discovered the planet Uranus, marking the first planet ever identified through a telescope. 1881 Russian...

Kavinder Gupta Meets Swami Ram Swaroop Yogacharya

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta visited Ved Ashram in Yol during his two-day tour of Kangra district, where...

शिमला में गैस आपूर्ति सुचारू, 14 गाड़ियां रवाना

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिला शिमला...