आपदा प्रबंधन उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन: अनिरुद्ध सिंह

Date:

Share post:

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर गृह रक्षा एवं सिविल डिफेंस के 62वें स्थापना दिवस से पूर्व गृह रक्षा विभाग द्वारा आयोजित “निष्काम सेवा-सुरक्षित हिमाचल” कार्यक्रम के तहत प्रदेश की सभी 12 गृह रक्षा वाहिनियों की अंतर बटालियन बैंड प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अंतर बटालियन बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रदेश के सभी 12 वाहिनियों के बैंड प्रतियोगियों को बधाई देते हुए कहा कि गृह रक्षा विभाग निष्काम सेवा एवं नागरिक सुरक्षा के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सेना, नौसेना, वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग के लिए स्वैच्छिक संगठन के रूप में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा का गठन किया गया था तभी से बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं को कम करने तथा मानवीय आपदाओं के प्रति जनमानस को जागरूक करने का कार्य हिमाचल गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के कर्मचारी एवं वॉलेंटियर बखूबी निभा रहे हैं ।

इस अवसर पर प्रदेश की सभी 12 गृह रक्षा वाहिनियों की अंतर बटालियन बैंड प्रतियोगिता में देशभक्ति गानों पर बैंड प्रतियोगिता करवाई गई। कैबिनेट मंत्री ने आम जनता के लिए आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं उपाय से संबंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया । इस मौके पर महानिदेशक सतवंत अटवाल, उप महा निदेशक एके पराशर तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

आपदा प्रबंधन उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन: मंत्री अनिरुद्ध सिंह

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

चाहत, कविता – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ वैसे तो मैं भी सच बोलना चाहता हूँ मगर मुश्किल ये है, जिंदा भी रहना चाहता हूँ! ये पत्थरों...

शिमला: चुनाव लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 4 अधिकारी सस्पेंड

पंचायत राज चुनावों के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम...

BJP Slams Govt Over Chief Secretary Regularisation

Former Chief Minister and Leader of Opposition Jai Ram Thakur on Tuesday launched a sharp offensive against the...

HPBOSE Sets June Schedule for Class 10, 12 Exams

The Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) will conduct supplementary and improvement examinations for Classes 10 and...