फायदा: लघुकथा

Date:

Share post:

रणजोध सिंह

रणजोध सिंह

विमल के पिताश्री का स्वर्गवास हुए कुछ ही दिन हुए थे मगर न चाहते हुए भी विमल को सपरिवार एक पारिवारिक समारोह में शामिल होना पड़ा। शायद मृत्यु लोक में जीना-मरना, हँसना-खेलना, सुख-दुःख सब साथ-साथ चलता है और विमल भी इसका अपवाद नहीं था। चूंकि माताजी और पिताजी में घनिष्ठ प्रेम था, इसलिए पिता जी के जाने का सबसे ज्यादा दुख भी माता जी को ही हुआ था। उस दिन भी उन्हीं का मन बदलने के लिए यह यात्रा की जा रही थी। विमल के पिता जी सदैव फ्रंट सीट पर बैठा करते थे तथा ड्राइविंग सीट पर विमल स्वयं। उनकी धर्मपत्नी, पुत्रवधू, तथा पौत्र-पौत्री किसी तरह बैक सीट पर एडजस्ट हो जाते थे। मगर पिता जी के जाने के बाद भी सभी लोग स्वत: ही अपने-अपने निर्धारित स्थान पर बैठ गए थे मगर उनका सात वर्षीय पौत्र जिद करके फ्रंट सीट पर बैठ गया था। यात्रा में सभी लोग दिवंगत आत्मा के गुणों का बढ़-चढ़कर व्याख्यान कर रहे थे और अपने-अपने ढंग से उनके आकस्मिक निधन से होने वाले नुक्सान का आंकलन कर दुखी हो रहे थे। इस बीच पौत्र खुशी से चहकते हुए बोला, “यूं तो दादाजी के जाने का मुझे भी दुख है मगर उनके जाने का मुझे एक फायदा भी हुआ है मुझे फ्रंट सीट मिल गई जो दादाजी मुझे कभी नहीं देते।” बच्चे के चेहरे पर ख़ुशी के फूल खिल रहे थे और विमल के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगी थी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Tobacco-free Himachal campaign launched statewide

Governor Kavinder Gupta today launched the ‘Tobacco-Free Himachal’ campaign of YouVAH (Youth for Voluntary Action in Himachal) at...

Governor lauds NABARD’s role in rural upliftment

A delegation of the National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD), Himachal Pradesh, led by Chief General...

CM fast-tracks Nutrition Policy and digital health

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has directed the Health Department to prepare a comprehensive Nutrition Policy by...

CM Sukhu focuses on disaster recovery plan

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu chaired a high-level review meeting of the Resilient Action for Development and...