भीम सिंह नेगी, गाँव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।
भीम सिंह नेगी, गाँव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।

बरखा रानी रूठ गई है
धरती तपन असहाय।
चमकते सूरज से लग रहा
आज हर हृदय को भय।।

फसलें पानी मांग रही हैं
सूखे नदी तालाब।
सर्द मौसम की यह बेरुखी
सबसे मांगे जवाब।।

कल तक था जो हरा-भरा
उस पर संकट अकाल।
बूंद-बूंद को हम तरसेंगे
यही रहा अगर हाल ।।

कुदरत से कर तू छेड़-छाड़
होगा यही परिणाम।
कहीं पर बाढ़ और जलजला
कहीं पर रेगिस्तान ।।

बूंद-बूंद को तरसेंगे: भीम सिंह नेगी

Previous articleHimachal Pradesh To Launch Health Information Management System (HIMS) In 56 Hospitals
Next articleHP Daily News Bulletin 11/01/2024

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here