‘Canvas of The Hills’ में सजी हिमाचल की विरासत

Date:

Share post:

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित ‘Canvas of The Hills’ कला महोत्सव ने कला, संस्कृति और प्रकृति के अनूठे संगम का साक्षी बनाया। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित चित्रकारों और कलाकारों ने शिमला की मनमोहक प्राकृतिक छटा, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने कैनवास पर साकार किया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने प्रतिभागी कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलाकारों ने भी अपनी रचनात्मक कृतियां स्मृति-चिह्न के रूप में उपायुक्त को भेंट कीं। इन उत्कृष्ट कलाकृतियों की भविष्य में विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिससे कला प्रेमियों को हिमाचल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर मिलेगा।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इस विशेष पहल के अंतर्गत कलाकारों ने रिज मैदान और उसके आसपास के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए लाइव पेंटिंग और स्केचिंग की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अगले चरण में कलाकार हिमालयी क्षेत्र की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता को चित्रित करने के लिए स्पीति घाटी का भ्रमण भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘Canvas of The Hills’ का उद्देश्य देशभर के कलाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, कला के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना तथा शिमला की सुंदरता को रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। यह आयोजन कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए भी कला एवं संस्कृति से जुड़ने का एक प्रेरणादायक अवसर बना।

कला महोत्सव में पुणे, जोधपुर, विशाखापट्टनम, असम और शिमला सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में शिरीष देशपांडे, मनोज सोमन, संदीप खेडकर, नितिन महामुनी, महेंद्र कोंडेकर, सुहासिनी एम. कोंडेकर, राधा सोमन, विनीता पुरोहित लोहरा, गुलजार हुसैन, साई मणिकिरण वेदुरुपर्थी, वामसी किरण पैला, देबप्रिया बेजबरुआह, नक्शदीप सिंह और राजेंद्र मेहता शामिल रहे।

‘Canvas of The Hills’ कला महोत्सव शिमला की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। यह आयोजन कला के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का सशक्त प्रयास साबित हुआ।

शिमला ग्रीष्मोत्सव में ‘Canvas of The Hills’ का आगाज़

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...