दस्वंध : साधूता में छुपा सच

Date:

Share post:

रणजोध सिंह

अनंत का आज चालीसवा जन्मदिवस था | अधिकतर वह अपना जन्मदिवस परिवार के सदस्यों संग किसी नामी – गिरामी रेस्तरा में मनाता था लेकिन सर्वप्रथम ईश्वर का धन्यवाद करने मंदिर अवश्य जाता था | परन्तु इस बार कोरोना के कारण मंदिर के कपाट बंद थे अतः वह मंदिर की दहलीज़ से ही शीश नवा कर घर वापिस हो गया | रास्ते में उसे एक फल बेचने वाले सरदारजी मिले जिन्होंने उतम क्वालिटी के फल बड़े ही सुंदर ढंग से अपनी छोटी सी रेहड़ी पर सज़ा रखे थे |

अनंत आमतौर पर रेहड़ी वालों से कुछ नहीं खरीदता था लेकिन वह फलों की सजावट तथा क्वालिटी से इतना प्रभावित हुआ कि उसने न चाहते भी साठ रुपए प्रति दर्जन के हिसाब से एक दर्जन केले ले लिए | तभी वहां एक अधेड़ उम्र की महिला आई, रेहड़ी वाले ने वही केले उसे तीस रुपए प्रति दर्जन के हिसाब से दे दिए | अनंत को बहुत आश्चर्य हुआ | उसने पूछ ही लिया – सरदार जी आपने मुझे यह केले साठ रुपए और उस महिला को तीस रुपए दर्जन दिए, माजरा क्या है? फलवाला हाथ जोड़कर मंद-मंद मुस्कुराते हुए बोला – साहिब जी यह औरत विधवा है, पर बड़ी ग़ैरतमंद है, न किसी से कुछ मांगती है न उधार लेती है, न खराब वस्तु लेती है और न ही किसी वस्तु के लिए सोदेवाजी करती है |

कुछ रुक कर वह आगे बोला – साहिब जी, गुरूजी कहते है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय का दसवा हिस्सा यानि दस्वंध परमात्मा के कामों लिए खर्च करना चाहिए | मंदिर, मस्जिद और गुरूद्वारों में तो लाखों लोग अपना दस्बंध भेट करते हैं | परन्तु मैं इस महिला जैसे ख़ुद्दार लोगों को कम दाम पर फल बेच कर अप्रत्यक्ष रूप से भगवान के वन्दों की कुछ सहयता कर देता हूँ | अनंत ने तुरंत उसे दस दर्जन केले और दस किलों संतरे लिए और पास वाली झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों में बाँट दिए | उन बच्चों के चेहरे की चमक में उसे दस्वंध का एक नया अर्थ मिल चुका था |

Gender Equality Challenges: Governor Shukla Calls For A Shift In Societal Mindsets

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Shimla Book Fair 2026 Brings Worlds of Books to Hills

The literary spirit is set to return to the hills as the Shimla Book Fair 2026 will be...

गेयटी थिएटर में ‘बिष्टी लाणी’ ने बिखेरा हास्य का रंग

अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार शाम ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में हास्य नाटक...

CM Sukhu Raises Key Financial Demands at NITI Aayog

CM Sukhu raised key financial and development issues of Himachal Pradesh at the 11th Governing Council meeting of...

शिमला ग्रीष्मोत्सव वॉलीबॉल में रोमांच चरम पर

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबलों के बाद...