April 21, 2026

हाथ : डाॅ० कमल के॰ प्यासा

Date:

Share post:

प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा 108 / 6 समखेतर . मण्डी 175001 हिमाचल प्रदेश
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

कटे फटे काले काले,
मैले कुचैले
नन्हें नन्हें हाथ !
पेट की खातिर जीते
पेट की खातिर मरते।
जिधर चाहो लग जाते,
गंदगी,मैला,गंध _ दुर्गंध
सब कुछ भुला के
खुद देह तड़पाते
और फर्ज खूब निभाते हाथ !

पौ फटते ही
इधर से उधर
नदी नालों के पार
बींधते कूड़ा कचरा ,
और हो जाते निहाल
मैले कुचैले काले काले
नन्हें नन्हें हाथ

कभी खान खदानों में
झब्बाल फावड़ा चला के
खून और पसीना बहा के
नहीं थके कभी भी
ये नन्हें नन्हें
कटे फटे काले काले हाथ !

हाथ बनाते आतिश बाजी,
बम गोला और बारूद
कभी विस्फोटों _धमाकों में
खून और लोथड़े के संग
दूर दूर तक बिखर जाते ,
नन्हें नन्हें प्रयत्नशील काले काले कभी न घबराने वाले हाथ !

हाथ पत्थर तोड़ते
पत्थर फोड़ते
मिट्टी गारा , चूना पौतते हीरे मोती भी चमकाते
अपनी आभा खोते जाते,
किसी के आगे नहीं फैलते
बस सिकुड़ के रहते मैंहती हाथ !

है कैसी विडंबना
कैसा उपहास
उम्रभर ,खेलने वाले
मैले मिट्टी _गारे से,
वही दाने दाने को तरसते देखे
मैले कुचैले काले काले हाथ !

Sukhu Unveils “SwiftChat”: AI Chatbot For Himachal Pradesh Schools

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मानवता की पहल : मशोबरा में सफल रक्तदान शिविर

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में स्टाफ नर्स रहीं स्व. सीमा सरस्वती की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर...

Himachal Announces Temporary Salary Deferral Plan

The Government of Himachal Pradesh has announced a temporary deferment of a portion of monthly salaries for certain...

हिमाचल : धातु अभिलेख, संदर्भ चंबा – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) पत्थर की तरह ही धातु कठोर और स्थाई होते हैं, इसी लिए...

C&TS Moves from Shimla to Hamirpur

In a major administrative move aimed at decongesting Shimla and implementing a key budget announcement of Chief Minister...