हिमाचल विश्वविद्यालय ने दिव्यांग छात्रा के साथ किया भेदभाव?

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कंप्यूटर साइंस विभाग की दिव्यांग पीएचडी स्कॉलर मीनू चंदेल ने परीक्षा में अतिरिक्त समय न दिए जाने पर कुलपति प्रो. एसपी बंसल से शिकायत की है। उसका कहना था कि इससे उसकी परीक्षा पर असर पड़ा और मानसिक आघात लगा।उसने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

डिसेबल्ड स्टूडेंट एंड यूथ एसोसिएशन (डीएसवाईए) के संयोजक और विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में पीएचडी स्कॉलर मुकेश कुमार ने बताया कि मीनू चंदेल की कोर्स-वर्क की परीक्षा 24 और 26 दिसंबर को विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल में शाम 2 बजे से 5 तक थी। परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने मीनू चंदेल के आग्रह के बावजूद उसे यूजीसी और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप 3 घंटे की परीक्षा पर 1 घंटे का अतिरिक्त समय देने से मना कर दिया।

मीनू चंदेल ने कुलपति को भेजी शिकायत में कहा है कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक का कहना था कि जिन विद्यार्थियों को राइटर इस्तेमाल करने की सुविधा दी जाती है, उन्हें अतिरिक्त समय नहीं दिया जाता। मुकेश कुमार के अनुसार यह यूजीसी, हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक फैसले का खुला उल्लंघन है।

नियमों के अनुसार दृष्टिबाधित और किसी दिव्यांगता के कारण हाथ से लिखने में असमर्थ विद्यार्थियों को परीक्षा में लिखने के लिए राइटर की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा उन्हें हर एक घंटे की परीक्षा पर 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलना चाहिए। अतिरिक्त समय उन्हें भी दिया जाता है जो राइटर की सुविधा नहीं लेते हैं।

मुकेश कुमार ने कहा कि उनका संगठन- डीएसवाईए इसका कड़ा विरोध करता है और छात्रा को न्याय दिए जाने की मांग करता है। उन्होंने कुलपति से मांग की कि दिव्यांगों से संबंधित कानूनों और नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए सभी विभागों और अधिकारियों को आदेश दिए जाएं।

हिमाचल विश्वविद्यालय ने दिव्यांग छात्रा के साथ किया भेदभाव?

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

भारतनेट से बदलेगी शिमला की डिजिटल तस्वीर

भारत सरकार की संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को...

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर शिमला प्रशासन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...

बाल देखभाल संस्थानों में बनेगी पोषण वाटिका

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक वीरवार को उपायुक्त शिमला...

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से गुमशुदा मामलों में आएगी नई तेजी

गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा शीघ्र तलाश सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने...