January 24, 2026

राष्ट्रीय शिक्षा निति को लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य

Date:

Share post:

ऑनलाईन शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल

कीकली ब्यूरो, 14 अक्टूबर, 2020

शिक्षा, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा निति को को लागू करने वाले देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाईन शिक्षा व्यवस्था की दिशा में भी बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं।

गोविन्द सिंह ठाकुर गोविन्द सिंह ठाकुर आज रिवालसर के धार में सामाजिक संचार एवं शिक्षा समिति द्वारा इंटरग्रेटिड इंटरकनेक्टेड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (स्कूल का डिजिटलीकरण) पर आधारित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा तैयार की गई इस प्रणाली को विशेषज्ञों द्वारा परखा जाएगा और खरा उतरने पर इसे प्रदेश में लागू करने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि समिति द्वरा जिला के 877 सरकारी व निजी स्कूलों की वैबसाईट तैयार कर इन सबको इंटर कनेक्ट कर सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग नवीनतम तकनीक का है। समिति द्वारा तैयार किया गया सिस्टम संस्कृत भाषा में है और इस हैक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दुनिया के विकसित देशों में मातृ भाषा पहले पढ़ाई जाती है उसके बाद अन्य भाषाएं पढ़ाई जाती है। उन्होंने आहवान किया कि मातृ भाषा के प्रयोग पर विशेष बल दिया जाना चाहिए साथ ही अन्य भाषाओं का ज्ञान भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कोरोना से बचाव बारे भी लोगों को जागरूक किया और इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को कोरोना से बचाव व सावधानियों का पालन करने बारे शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय महाविद्यालय रिवालसर के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर बल्ह विधान सभा क्षेत्र विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने बल्ह विधान सभा क्षेत्र के विकास बारे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों से सम्बन्धित मांग पत्र शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा जिसे शिक्षा मंत्री ने क्रमबद्ध ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया।

सामाजिक संचार एवं शिक्षा समिति के राज्य समन्वयक हेमराज शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक शक्ति भूषण, संस्था के सचिव भगवान दास शर्मा, उपाध्यक्ष किशन चन्द, अभय सिंह, अवधीज शर्मा ने समिति द्वारा तैयार की गई इस प्रणाली पर प्रजैण्टेशन भी प्रस्तुत किया। प्रजैण्टेशन में दर्शाया गया कि शिक्षा विभाग की चार पृथक वैबवाईट उच्च व प्राथमिक शिक्षा, समग्र शिक्षा अभियान एवं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित किए जा रहे हैं को एकल वैबसाईट द्वारा संचालन करने में सक्षम है। जिससे अध्यापकों व विद्यार्थियों के बहुमूल्य समय की बचत होगी।

इस अवसर पर मिल्क फैडरेशन चेयरमैन निहाल चन्द शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर, विद्युत बोर्ड निदेशक मंडल सदस्य प्रियंता शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष ढमेश्वर ठाकुर, महामंत्री राजेन्द्र, उपाध्यक्ष नगर पंचायत रिवालसर नीना गुप्ता, उपाध्यक्ष नगर परिषद नेरचौक चेत सिंह ठाकुर, नगर पंचायत रिवालसर के पार्षद लीला, यशपाल, महेन्द्र, एसडीएम बल्ह आशीष शर्मा, डीएफओ मंडी एस.एस.कश्यप, अधीशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रदीप ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा सुरेन्द्र पाल, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा अमरनाथ, शिक्षक महासंघ संगठन मंत्री शशि शर्मा, पंचायत प्रधान नीलम शर्मा, बीडसी सदस्य कौशल्या सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Exempts Himachal Police from Mandatory HIMBUS Card for HRTC Travel

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on Tuesday announced that the mandatory requirement of the HIMBUS Card has...

PWD Minister Lays Foundation Stone of Sangti–Sanhog Panchayat Community Centre Worth ₹1.14 Cr

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh on Thursday virtually laid the foundation stone of the Panchayat...

Himachal Pradesh Hosts ‘Niti Se Pariniti’ Workshop to Strengthen Gender Responsive Budgeting

The Himachal Pradesh State Transformation Cell of the Planning Department, in collaboration with GIZ India and NITI Aayog,...

CM Orders Swift Restoration of Essential Services in Snowbound Himachal Areas

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on Tuesday issued comprehensive directions to State Government officers to ensure the...