जल शक्ति अभियान कैच द रैन-2023

Date:

Share post:

संयुक्त सचिव जल शक्ति विभाग भारत सरकार राहुल कपूर की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय में जल शक्ति अभियान कैच द रैन-2023 की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव ने बताया कि 2023 का यह अभियान 4 मार्च से 30 नवंबर, 2023 तक चलाया जा रहा है, जिसका विषय पेयजल के लिए स्थिर स्त्रोत है।

उन्होंने रोजमर्रा के जीवन में पानी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा जल संरक्षण की जरूरतों पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिला में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत चल रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी एकत्रित की। बैठक में उपायुक्त शिमला ने अभियान के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि जिला में स्त्रोत स्थिरता, नालों एवं बावड़ियों की सफाई, पानी की जांच, जल संरक्षण एवं पौधारोपण पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि अभियान के उद्देश्य की पूर्ति हो सके। उपायुक्त ने बताया कि जिला में जल शक्ति केंद्र की भी स्थापना की गई है जहां पर जल संरक्षण से संबंधित जानकारियां लोगों को मुहैया करवाई जा रही है। इस अवसर पर अभियान से संबंधित अन्य पहलुओं पर भी विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक में सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल, जल शक्ति विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Preserving the Pristine Himalayas

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नशे पर ‘जीरो टॉलरेंस’, पंचायतों में जागरूकता अभियान

जिला शिमला में नशे, खासकर चिट्टा (हेरोइन) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर...

सफाई कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: ADC

हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन, प्रतिषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर...

एससी/एसटी अधिकारों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में गुरुवार को बचत भवन में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति...

शिमला के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, दो कैंपस इंटरव्यू

जिला शिमला के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला...