कल खो दिया हमने आज के लिए -रवींद्र कुमार शर्मा

Date:

Share post:

कल खो दिया हमने आज के लिए
आज खो दिया हमने कल के लिए
आज की खुशी भी गंवा दी हमने
चैन फिर भी नहीं मिला एक पल के लिए

और अच्छे के लालच में
जो पास था वह भी गंवा दिया
दूसरों को अपना बनाने की चाह में
अपनों की भी दूर पहुंचा दिया

आज ही अपना यह जानते हुए भी
कल के लिए बुनते रहे सपने
पहुंच गए थे मंजिल के बहुत करीब
खींच कर ले गए वही दूर जो थे अपने

दुनियां में बहुत हैं जिनके पास कुछ नहीं
उसी में खुश है जो किस्मत से है मिला
जो भी मिला है वही काफी है
फिर किसी से क्या शिकवा कैसा गिला

कल आज के चक्कर में सब कुछ गंवा दिया
जो मिला था वह भी नहीं रहा याद
जिंदगी बीत गई इसी कशमकश में
जो पल मिले थे खुशियों के वह भी कर दिए बर्बाद

कल खो दिया हमने आज के लिए -रवींद्र कुमार शर्मा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

ब्लू बैल्ज का शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

ब्लू बैल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम ने सफलता की...

Shimla Hills Echo with Spirit of Mashobra Marathon

Run and Thrive Fitness organized the Shimla Mashobra Marathon at HIPA Fairlawns in Dhalli, Shimla, witnessing participation from...

हिमाचल : अभिलेख, संदर्भ सोलन – डॉ. कमल के.प्यासा

डॉ. कमल के.प्यासा -  मण्डी शिमला से मिलने वाले अभिलेखों के पश्चात अब इसके साथ लगने वाले सोलन जिले...

CM Sukhu Reaffirms Commitment to Employee Welfare

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on Saturday reaffirmed the state government’s commitment to employee welfare while meeting...