April 16, 2026

कमल कुमार की कलम से — क्यों ज़रूरी हैं ये ब्लैकआउट दिशा-निर्देश हर नागरिक के लिए?

Date:

Share post:

जब किसी आपात स्थिति या हवाई हमले के खतरे के कारण शहरों में ब्लैकआउट (अंधेरा) घोषित किया जाए, तो नागरिकों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए:

1. घरों की रोशनी को छुपाएं:

• घर की खिड़कियों, दरवाज़ों और रोशनदानों से कोई भी रोशनी बाहर न दिखे।

• शीशों को गहरे रंग की फिल्म, भूरे/काले काग़ज़ या मोटे परदों से ढकें।

• बल्ब की रोशनी केवल ज़मीन पर पड़े, इसके लिए इसे ढक दें।

• इमारत के बाहर या ऊपर की ओर रोशनी न जाए।

2. साइकिल और रिक्शा उपयोगकर्ता:

• मिट्टी के तेल या बैटरी वाली लाइट का उपयोग करें।

• लाइट के शीशे को भूरे काग़ज़ से ढकें।

• पीछे की सेफ्टी प्लेट पर 9 इंच की सफेद पट्टी पेंट करें जिससे रात में आसानी से दिखाई दे।

3. मोटर गाड़ियों के लिए दिशा-निर्देश:

• बिना लाइट के वाहन चलाना खतरनाक है।

• हल्की रोशनी (जैसे पार्किंग लाइट या मद्धम हेडलाइट) का प्रयोग करें।

• पार्किंग लाइट का प्रयोग करते समय पीछे की टेल लाइट को भूरे काग़ज़ से ढकें।

4. लाल लाइट (रेड लैंप्स):

• लाइट के शीशे पर एक परत नीचे और दो परतें ऊपर की ओर काग़ज़ लगाएं।

• अंदर से गत्ते की परत लगाएं जिससे रोशनी बाहर न जाए।

• टेल लाइट को भी भूरे काग़ज़ से ढकें।

• केवल आगे की दो लाइटों से ज़मीन पर रोशनी पड़नी चाहिए।

5. वाहन की गति सीमित रखें:

• यदि आप मद्धम रोशनी में यात्रा कर रहे हैं, तो तय गति सीमा से अधिक तेज़ न चलाएं।

6. खतरे की सूचना मिलने पर:


• जब साइरन बजे (खतरे की चेतावनी हो), तुरंत सभी लाइटें बंद कर दें और हरे सिग्नल (सुरक्षा संकेत) का इंतजार करें।

7. अन्य लाइट्स और लालटेन:

• लालटेन के निचले हिस्से को काले या नीले रंग से रंग दें।

• हाथ में पकड़ी गई बैटरी लाइट को मोटे भूरे काग़ज़ से ढकें।

8. पैदल यात्री के लिए सुझाव:

• पैदल चलने वाले लोग फुटपाथ का प्रयोग करें।

• यदि फुटपाथ न हो तो सड़क के दाहिने किनारे पर चलें।

• सूर्यास्त के बाद सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें ताकि अन्य लोग आसानी से देख सकें।

9. कारखानों और फैक्ट्रियों के लिए:

• रात में काम करने वाले कारखाने अपनी खिड़कियों को काले रंग से रंग दें या मोटा गत्ता लगाएं ताकि अंदर की रोशनी बाहर न दिखे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

निरंकारी मिशन: रक्तदान के जरिए सेवा का संदेश

संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी सत्संग भवन,...

Class X Results: St. Thomas Witnesses Triple Tie

St. Thomas School has announced its Class X results for the academic session 2025–26, highlighting a strong academic...

LCTH Shines in CBSE Class X Results 2025–26

Loreto Convent Tara Hall, Shimla has recorded an outstanding performance in the CBSE Class X examinations for the...

SHCS Shimla Students Excel in CBSE Class X Exams 2026

Sacred Heart Convent School, Dhalli, Shimla has proudly announced outstanding results for the Class X Annual Examinations this...