कुल्लू में नशे की खेती पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे एंटी चिट्टा/ड्रग जन आंदोलन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

बंजार क्षेत्र के बठाहड़ इलाके के गांव शालिंगचा (तहसील बंजार, जिला कुल्लू) में अफीम की अवैध खेती की गुप्त सूचना मिलने पर STF कुल्लू की दो टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान लगभग 4 बीघा निजी भूमि पर अफीम की अवैध खेती पाई गई, जिसमें करीब 1,32,787 अफीम के पौधे बरामद किए गए। STF टीम ने सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस मामले में थाना बंजार में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं और अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों की पहचान एवं जांच जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध नशे की खेती पर प्रभावी अंकुश लगाना और ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति को रोकना है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने में साझा करें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Sukhu Unveils Smart Gate Pass, Appointment Platform

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1972 Watergate scandal begins: Five individuals were caught breaking into the Democratic National Committee headquarters at the Watergate complex...

Today, 17 June, 2026 : World Day to Combat Desertification and Drought

The World Day to Combat Desertification and Drought, observed every year on 17 June, is a United Nations–designated...

Air pollution detected in high-altitude Himalayas: new study

A new scientific study has found that even remote Himalayan regions once considered clean are now experiencing measurable...

Dr. Singh releases book on Yoga-based diabetes prevention

Union Minister of State (Independent Charge) for Science & Technology and Earth Sciences, Dr. Jitendra Singh, on Tuesday...