और्किड में नन्हों ने आन बान और शान के साथ स्वतन्त्रता दिवस किया सैलीब्रेट

Date:

Share post:

कीकली रिपोर्टर, 14 अगस्त, 2019, शिमला

पूर्व आई॰ जी॰ पुलिस, सेवानिवृत प्रदीप सरपाल ने स्वतन्त्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर की शिरकत, बच्चों द्वारा बिना किसी जिझक व डर के स्टेज पर दी गयी प्रस्तुति की जमकर की सराहना ।

और्किड प्रैप स्कूल में प्ले स्कूल के नन्हों ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर खूब मस्ती की व देश की आन बान और शान को दर्शाते मीठे गीतों की धुनों पर अपनी मनोरंजंक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर सेवानिवृत पूर्व आई॰ जी. पुलिस प्रदीप सरपाल ने स्वतन्त्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया और बच्चों द्वारा बिना किसी जिझक व डर के, स्टेज पर दी गयी प्रस्तुति की जमकर सराहना की ।

प्रदीप सरपाल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देकर बच्चों का सही मार्गदर्शन करें । उन्होंने सभी अध्यापकों, अभिभावकों व प्रधानाचार्य को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं ।

जिया नरूला, जानवी नयाल और अनिका सरपाल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ आरंभ हुआ स्वतन्त्रता दिवस सैलीब्रेशन का दौर देर तक चलता रहा। ‘इट्स हैप्पन्स ओनली इन इंडिया’ व ‘पापा कहते हैं’ गीत पर तमाम बच्चों ने दमदार डांस प्रस्तुति दी । कुछ नन्हों ने अंग्रेजी व हिन्दी में कविता भी प्रस्तुत की । सानवी, याशना नेगी और अंबिका नेगी ने एकल कविता पेश की । इसके साथ ही म्यूजिकल चेयर गेम के साथ नन्हों ने भरपूर आनंद उठाया ।

स्कूल प्रिन्सिपल नीलम विज़्ज ने मुख्यातिथि का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त करते हुए सभागार में मौजूद जन को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ये स्वतन्त्रता हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक ही झंडा फहराया जाएगा । उन्होंने कहा कि और्किड प्रैप स्कूल में 15 अगस्त सेलिब्रेशन, 8 अगस्त से मनाया जा रहा है इस दौरान सभी क्लासिज ने अपनी अदभुत प्रस्तुतियाँ दी, जिनमें बच्चों और अध्यापकों का कठिन परिश्रम दिखाई दिया और अभिभावक वर्ग का खूब मनोरंजन हुआ ।

YouTube player
YouTube player

 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Tiny Feet and Big Spirit at the AHSB Junior Sports Meet 2026

Energy and team spirit filled the air at Auckland House School for Boys, Shimla, as the Junior Section...

लवी मेले के मंच पर रंग जमाएंगे हिमाचल के नए और उभरते कलाकार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 5 से 7 नवंबर तक पीजी कॉलेज रामपुर के...

Major Infrastructure Expansion in Churah with ₹60 Crore New Projects

CM Sukhu rolled out a major infrastructure boost for the Churah assembly constituency in Chamba district, dedicating and...

Empowering Divyangjan Through Sports and Local Innovation

Former J&K Deputy Chief Minister and senior leader Kavinder Gupta emphasized that persons with disabilities deserve dignity, equal...