पौध संरक्षण पर मिलेगा प्रोत्साहन

Date:

Share post:

हरित और स्वच्छ हिमाचल के निर्माण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, राज्य सरकार ने राजीव गांधी वन संवर्धन योजना की शुरुआत की है। इस ₹100 करोड़ के बजट वाली सामुदायिक सहभागिता आधारित योजना का उद्देश्य न केवल वन आवरण को बढ़ाना है, बल्कि इससे रोज़गार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी है। वर्ष 2027 तक ‘हरित हिमाचल’ के लक्ष्य को पाने में यह योजना सहायक सिद्ध हो रही है।

योजना के तहत प्रदेश के महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह और अन्य पंजीकृत सामुदायिक संगठन बंजर और खाली पड़ी वन भूमि पर पौधरोपण व रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रत्येक समूह को 5 हेक्टेयर तक की भूमि दी जाएगी, और वन विभाग गुणवत्तायुक्त पौधों की आपूर्ति करेगा।

योजना की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक संगठन को ₹1.20 लाख प्रति हेक्टेयर की राशि पौधरोपण कार्यों के लिए दी जाएगी। यदि भूमि क्षेत्रफल एक हेक्टेयर से कम है, तो यह राशि आनुपातिक रूप से दी जाएगी। इसके अलावा, रोपित पौधों की सत्यापित जीवित रहने की दर (survival rate) के आधार पर अतिरिक्त ₹1.20 लाख प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

जियो-टैगिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित किया गया है, जिससे निगरानी और ई-पेमेंट प्रक्रिया पारदर्शी व जवाबदेह बनी रहेगी।

इस योजना के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटना, जल और मृदा संरक्षण, कार्बन पृथक्करण को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदायों को आजीविका के अवसर प्रदान करना मुख्य उद्देश्य हैं। स्थानीय देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण जैव विविधता को भी समृद्ध करेगा और वन संरक्षण के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में यह योजना हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। यह पहल स्थानीय संगठनों को न केवल पर्यावरणीय संरक्षक बनाएगी, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त करेगी।

Young Patriots Journey from Quiz to Siachen

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM की जीवन यात्रा पर बना गीत ‘द फाइटर’ जारी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...

मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...

Governor Marks West Bengal Day with Cultural ‘Milan’

As part of the ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ initiative, Lok Bhavan today organised a ‘Milan Programme’ to mark...

St. Thomas’ School Hosts Workshop on AI and CT

St. Thomas’ School, Shimla, organised a CBSE In-House Workshop on Assessment and Pedagogy in Computational Thinking (CT) and...