आरकेएमवी एन.एस.यू.आई. ‘‘उड़ान’’ 2018 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Date:

Share post:

आरकेएमवी एन.एस.यू.आई. ‘‘उड़ान’’ 2018

कीकली रिपोर्टर, 3 दिसंबर, 2018, शिमला

गुरु का सम्मान और अनुसाश्नात्मक शिक्षा के दिये की रौशनी में आगे बढ़ना संभव –– वीरभद्र सिंह

राजकीय कन्या महाविद्यालय मेँ एन.एस.यू.आई. इकाई द्वारा उड़ान 2018 मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कार्यक्रम मेँ मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभागार मेँ मौजूद छात्राओं को अपने सम्बोधन मेँ अपने शिक्षकों का सम्मान करने व अनुसाशन के पथ पर चलकर शिक्षा रूपी दीपक की रौशनी से सफलता प्राप्ति का मंत्र प्रदान किया।

आरकेएमवी एन.एस.यू.आई. ‘‘उड़ान’’ 2018वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश मेँ शिक्षा प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों के चलते ही हिमाचल देश मेँ अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस सरकार ने नए शिक्षण संस्थान खोलने मेँ कोई कसर नहीं रखी हालांकि इसको लेकर आलोचना की आवाजे भी उठाई गईं। उन्होने कहा कि वे सशक्त शिक्षित समाज के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं के पक्षधर हैं उन्होने कहा कि आरकेएमवी के नए भवन निर्माण मेँ लोक निर्माण विभाग की धीमी कार्यप्रणाली से मुश्किलें उभरी हैं, उन्होने कॉलेज भवन के जल्द पूरा होने कि उम्मीद जताई व छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विधायक निधि से 25 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा की ।

आरकेएमवी एन.एस.यू.आई. ‘‘उड़ान’’ 2018इससे पूर्व सांस्कृतिक गतिविधियों से लबरेज इस कार्यक्रम मेँ एनएसयूआई छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ पेश की गईं । छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी, किन्नौरी और स्पीति फ़ोक डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभागार मेँ मौजूद छात्राओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया तो वहीं थियेटर आर्टिस्ट मनीष द्वारा प्रस्तुत भ्रूण हत्या पर आधारित एकल नाटक मेँ दिल को झकज़ोर देने वाले गंभीर प्रतिभा मंचन से समाज मे फैली इस बुराई पर गहरी चोट कर सबकी आंखे नमकर डाली। इसी तरह विक्की के एकल नृत्य व दलीप सिरमौरी की गायन प्रस्तुतियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम मेँ खूब समा बांधा।

इस दौरान छात्राओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को तलवार भेंट की जिसे वीरभद्र सिंह ने अपने अंदाज मेँ लहराकर छात्राओं के अभिवादन को स्वीकार कर एनएसयूआई छात्रा विंग मेँ जोश भर डाला इस दौरान वीरभद्र सिंह व एचपीटीडीसी पूर्व चेयरमैन हरीश जनारथा ने मंच पर किन्नौरी नाटी पर छात्राओं के साथ ताल से ताल मिलाते हुए आकर्षक नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना डाला।

उड़ान 2018 मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने मेँ दीक्षा सांगटा, रक्षा जोगटा, किरण ठाकुर, पूनम जस्टा, कृष्णा शर्मा, पूजा, मोनिका, अंजली, साक्षी, वंशिका, मुस्कान घालटा, नीतू ठाकुर, किरण, प्रिया, श्रुति रावल, मुस्कान चौहान, रिया, दीक्षा, जागृति, तनुजा, दीक्षा, हिमांशी, शृष्टि, रुचि, नीतिका, रविषा, बबली, शिल्पा, रूमा, योगिता, कल्पना, कृतिका व अनीता के प्रयासों ने विशेष भूमिका अदा की।

YouTube player
YouTube player
YouTube player

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Safe Diwali Campaign Launched Across Shimla Ahead of Festivities

In a proactive effort to ensure a peaceful and accident-free festival, the Himachal Pradesh Civil Defence, State Fire...

St. Thomas’ School Hosts Viksit Bharat Yuva Samvaad in Shimla

Shimla buzzed with youthful energy as MY Bharat Shimla, operating under the Department of Youth Affairs & Sports,...

शिमला में 56 खाली पदों पर दो दिन चलेगा इंटरव्यू का दौर

अगर आप शिमला में एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जिला रोजगार कार्यालय आपके लिए...

शिमला में पटाखों की बिक्री के लिए तय हुईं 14 खास लोकेशन

पहाड़ों की रानी शिमला में दिवाली का जश्न इस बार सुरक्षा के कड़े घेरे में मनेगा। जिला प्रशासन...