सहारा पेंशन बंद होने और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर बरसे जयराम ठाकुर

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने सरकार द्वारा आय बढ़ाने के नाम पर लॉटरी और जुए को कानूनी मान्यता देने की योजना पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली भाजपा सरकार ने परिवारों को तबाही, आर्थिक संकट और कर्ज से बचाने के लिए लॉटरी पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे प्रदेश की जनता को ‘किस्मत’ के हवाले करने के बजाय रोजगार और स्वरोजगार के ठोस अवसर प्रदान करें।

जयराम ठाकुर ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों में कटौती पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान 37,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलने वाली ‘सहारा पेंशन’ के 90% लाभार्थियों को अपात्र या कागजों में मृत घोषित कर उनकी सहायता रोक दी गई है, जो बेहद संवेदनहीन है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हृदय रोग से जुड़ी इकोकार्डियोग्राफी जैसी प्रमुख जांचों के बंद होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल के एकमात्र विशेषज्ञ स्टाफ को हमीरपुर स्थानांतरित कर सरकार ने अपनी नाकामी और विवेकहीनता का प्रमाण दिया है, जिससे मरीजों के पास इलाज का कोई विकल्प नहीं बचा है।

Empowering Every Section: CM Sukhu Outlines Bold Welfare Vision

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1573 Mughal Empire Conquers Gujarat Mughal Emperor Akbar completed his swift campaign in Gujarat with a decisive victory near Ahmedabad,...

Today, 2 Sep. 2026: World Coconut Day

World Coconut Day is observed annually on September 2 to highlight the agricultural, economic, and health significance of...

Centre Announces Tenzing Norgay National Adventure Awards

The Union Ministry of Youth Affairs and Sports has officially announced the recipients of the prestigious Tenzing Norgay...

UGC Notifies 54 Allied Healthcare Degrees to Boost Academic Parity

In a major overhaul of India’s healthcare education landscape, the Union Ministry of Health and Family Welfare, alongside...