छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण — अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

Date:

Share post:

कीकली ब्यूरो, 11 अक्टूबर, 2019, शिमला

महिलाएं समाज में सशक्त हों तथा स्व-रक्षा के प्रति सचेत रहें इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिमला नगर की विभिन्न स्कूलों की 500 छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण आज रिज मैदान पर आयोजित किया गया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दी।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन अत्यंत कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्म सुरक्षा पर विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय बालिका शक्ति अलिखित व अविरल है, जिसकी पूर्ति के लिए जिला स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, लक्कड़ बाजार, ऑकलैंड हाउस स्कूल, आर्य समाज तथा एस डी स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न आत्म सुरक्षा के गुर सीखें।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ईरा तनवर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया था, जिसका लक्ष्य महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता पॉल तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

YouTube player

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Today, 25 May, 2026 : World Thyroid Day

World Thyroid Day, observed every year on 25 May, is dedicated to raising global awareness about thyroid-related disorders,...

India on High Alert as Ebola Cases Rise in Africa

Union Health Minister Jagat Prakash Nadda today reviewed national preparedness and surveillance measures for Ebola disease in light...

CSIR and NIAS Collaborate on Science Outreach and Policy

The CSIR–National Institute of Science Communication and Policy Research (NIScPR), New Delhi, and the National Institute of Advanced...

Census-2027: CM Calls for Active Public Participation

CM Sukhu has urged the people of Himachal Pradesh to extend full cooperation and participate wholeheartedly in the upcoming...