सेवानिवृत्ति के बाद : रणजोध सिंह

Date:

Share post:

रणजोध सिंह

सेवानिवृत्ति के बाद
दोस्त ने पूछा
सेवानिवृत्ति के बाद भी कुछ करते हो?
मैंने कहा
अभी सेवानिवृत्त हुआ हूँ
निवृत्त नहीं हुआ हूँ
दोस्त ने हँसते हुए पूछा
मेरा मतलब काम क्या करते हो?
मैंने कहा
दोस्त पूछो मत
बस काम ही काम है |
बच्चों के घर से निकलते ही
कभी एक कमरे में जाता हूँ
कभी दुसरे कमरे में जाता हूँ
पहले कमरे में बल्ब बंद कर आता हूँ
दुसरे कमरे में पंखा बंद कर आता हूँ
काम वाली के जाते ही
रसोई में चला जाता हूँ
वहां पानी को बहता देख
नल बंद कर आता हूँ |
अरे आप तो हँसने लगे
ये भी कोई काम है क्या !
जी जनाब बिलकुल
घर के पैसे
और देश के संसाधन बचाता हूँ |

Ministry Of Education Launches 3rd Phase Of Yuva Sangam

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1854 American philosopher Henry David Thoreau published Walden, an exploration of simple living and self-reliance that later inspired civil...

क्रांतिकारी शहीद मदन लाल ढींगरा – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी आज हम स्वतंत्रता से अपने देश में कहीं भी आ-जा सकते हैं, कहीं...

शुराचली को सौगात: स्वास्थ्य और सुविधाओं का नया दौर

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत भोलाड़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं...

वादे बनाम हकीकत: जयराम ठाकुर ने खोली प्रशासनिक व्यवस्था की पोल

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में जारी एक बयान में राज्य की कांग्रेस सरकार...