शिमला ग्रीष्मोत्सव वॉलीबॉल में रोमांच चरम पर

Date:

Share post:

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबलों के बाद मंडी, शिमला रेड, हमीरपुर और कुल्लू की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

दिन के पहले मैच में मंडी ने शिमला ब्लू को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराकर दमदार शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में शिमला रेड ने चंबा को 3-0 से मात देकर अपनी मजबूत फॉर्म का परिचय दिया। तीसरे मैच में हमीरपुर ने शिमला येलो को 3-1 से पराजित किया, जबकि चौथे और सबसे रोमांचक मुकाबले में कुल्लू ने सिरमौर को कड़े संघर्ष में 3-2 से हराया।

सेमीफाइनल मुकाबले में शिमला रेड ने हमीरपुर को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंचने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया। शिमला रेड की टीम ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में लगातार उत्साह बना रहा। आयोजकों ने सभी टीमों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का समापन 12 जून को होगा, जिसके लिए खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

भाजपा की जीत जनता का फैसला, कांग्रेस में मचा बवाल: जयराम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1831 Belgian Independence: Leopold I took the oath as the first King of the Belgians, marking the beginning of...

वांग चुक – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी वांग चुक, वांग चुक,,,,, क्या है,,,,? कौन है,,,,? ये वांग चुक,,,,? क्या लद्दाख है,,,,, पर्यावरणविद है,,,,, वैज्ञानिक है,,,,, जागरूक...

उद्घाटन के बाद भी बंद ITI, जयराम ने मांगा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने बैजनाथ में आईटीआई के नवनिर्मित भवन पर ठेकेदार द्वारा...

State Calls for Collective Action to Save Water

A state-level review meeting on the implementation of the Jal Sanchay Jan Bhagidari (JSJB): Catch the Rain-2026 campaign...