February 2, 2026

शिपकी-ला से पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बल

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ किया। इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से लेपचा, शिपकी-ला, गिऊ और रानी कंडा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन की अनुमति मांगी थी, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद यह पहल शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा को शिपकी-ला मार्ग से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे, और इस संबंध में स्वयं प्रधानमंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव रखेंगे। उन्होंने इसे यात्रा का सबसे सुगम मार्ग बताया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत-चीन व्यापार, जो 2020 से शिपकी-ला के माध्यम से बंद है, उसे पुनः शुरू करने की आवश्यकता है, ताकि व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिल सके।

सीमा क्षेत्रों में हवाई अड्डे की स्थापना, हिमाचल स्काउट बटालियन के गठन और इनर लाइन परमिट सिस्टम को समाप्त करने जैसे मुद्दों को भी राज्य सरकार केंद्र के समक्ष उठाएगी। इससे पर्यटन सुगम होगा और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने वांगतू-अटरगू-मुद-भावा दर्रे को जोड़ने वाली सड़क के लिए राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड से मिली मंजूरी का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे शिमला और काजा के बीच दूरी 100 किमी तक कम हो जाएगी।

आई.टी.बी.पी. के साथ क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं, हेलीपैड के उपयोग और सुरक्षा बलों की भागीदारी को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरहद वन उद्यान का भी उद्घाटन किया और इंदिरा गांधी प्वाइंट का दौरा किया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शिपकी-ला में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने और ऑन-डिमांड बस सेवा शुरू करने की मांग रखी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ-साथ महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

सीएम का किन्नौर दौरा, जल विद्युत परियोजना का लिया जायजा

Daily News Bulletin

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जानकी जयंती पर विशेष : सीता महा पंडित रावण की बेटी थी – डॉ. कमल के.प्यासा

डॉ. कमल के.प्यासा - मण्डी माता सीता जो कि महान विदुषी गार्गी वाचवनवी (समस्त वेदों व कलाओं की परांगत)...

हिमाचल पर वित्त आयोग का आर्थिक झटका

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार के बजट और 16वीं वित्त आयोग की सिफारिशों की...

शिमला में प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अनिवार्य

जिला शिमला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए जिला दंडाधिकारी अनुपम...

होम-स्टे के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा...