नारकण्डा स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस व शिक्षा संवाद पर  विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Date:

Share post:

डा. हिमेन्द्र बाली, प्राचार्य नारकण्डा

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारकण्डा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस अवसर पर्यावरण का संदेश देते हुए बच्चों ने नारकण्डा बाजार में रैली का आयोजन किया गया. इसके उपरान्त  एलिमेन्टरी और सकेंडरी वर्ग में पैंटिग, स्लोगन लेखन व पोस्टर लेखन की स्पर्धा का आयोजन किया गया. एलिमेंटरी वर्ग में बच्चों ने इस वर्ष की थीम “केवल पृथ्वी” विषय पर एक से एक बढ़कर पैटिंग, नारा लेखन व पोस्टर लेखन पर आकर्षक प्रविष्टियां देकर कार्यक्रम को रोचक बनाया. विभिन्न स्पर्धाओं  में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया.

दूसरे सत्र में  शिक्षा संवाद के अंतर्गत अविभावकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इस सत्र में शैक्षणिक सत्र की गतिविधियों, विद्यालय गतिविधि पंचांग व विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर पर विस्तार से चर्चा हुई. विद्यालय प्रबंधन समिति की इस सामान्य बैठक में कार्यकारिणी के रिक्त पड़े पदों को सर्वसम्मति से भरा गया. बैठक में मोबाईल के लाभ- हानियों पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रधानाचार्य डा. हिमेन्द्र बाली ने अविभावकों का आह्वान किया कि वे बच्चों में उच्च संस्कार भर कर उनमें अपने ध्येय को निश्चित करने का  प्रयत्न करे. बैठक का संचालन एस एम सी प्रभारी निशा कुमारी ने किया.

इस अवसर पर एस एस ए प्रभारी सुजीता ठाकुर ने बच्चों के होम वर्क को संजीदगी के साथ घर में अविभावकों द्वारा जांचने का आह्वान किया. प्रधानाचार्य ने इस सत्र में स्कूल मैगजीन के प्रकाशन की घोषणा करते हुए अविभावकों को विद्यार्थियों में सृजनात्मकता पैदा करने का आग्रह किया. आज के बैग फ्री नानाविध कार्यक्रम के तीसरे सत्र में अंतर्सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विश्व पर्यावरण दिवस के इस आयोजन को सफल बनाने में इको क्लब प्रभारी सुशील चंदेल व एन एस एस प्रभारी वृजभूषण कैंथला ने आयोजन को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाई.

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

सचिवालय में आर्म्सडेल भवन के नए ब्लॉक लोकार्पित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय के आर्म्सडेल भवन के चरण-4 (ब्लॉक-1 और 2)...

Excellence in Public Health: Himachal Named Best State in TFYC 3.0

Himachal Pradesh has achieved national recognition, being selected as the best performing state in the larger state category...

Governor Advocates Social Harmony at Jammu Conclave

Governor Kavinder Gupta emphasized the timeless importance of social harmony, national unity, and mutual respect while addressing the...

St. Edward’s School Celebrates Aspiration and Excellence at Annual Function

St. Edward’s School hosted its Senior School Annual Function centered on the evocative theme ‘Beyond the Dreams’, honoring...