सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, पेंशनरों को राहत

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर ही लागू रहेगी, जबकि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए इसे वापस लिया जाएगा। साथ ही, स्थगित वेतन की राशि अगले महीने पूर्ण वेतन के साथ जारी की जाएगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की व्यावहारिक नीतियों और वित्तीय प्रबंधन के कारण हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार की नीतियों में सुधार और भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर अंकुश लगाने से वित्तीय व्यवस्था अधिक सुदृढ़ हुई है तथा प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के सभी पेंशनभोगियों के लंबित एरियर अगले महीने जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके लिए आवश्यक धनराशि राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी ताकि पात्र पेंशनरों को समय पर लाभ मिल सके।

कर्मचारियों के लंबित एरियर और महंगाई भत्ते के मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी राज्य व्यवस्था की आधारशिला हैं और उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में वर्तमान सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ओपीएस लागू करने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाली लगभग 1,200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता रोक दी। उनके अनुसार यदि यह सहायता जारी रहती, तो कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान करना अधिक आसान होता। इसके बावजूद राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाए हुए है।

शिमला में कल दो अहम परियोजनाओं का शुभारंभ

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

HRTC Pensioners to Get Timely Monthly Pension

CM Sukhu assured a delegation of the HRTC Pensioners Joint Action Committee that all Himachal Road Transport Corporation...

AHSB Scripts History with Maiden ASISC Cricket Crown

Auckland House School for Boys etched its name into the record books by securing its first-ever Zonal ASISC...

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...