उप रोजगार कार्यालयों में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

Date:

Share post:

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से विभिन्न सुरक्षा पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। 18 मार्च 2026 को उप कार्यालय रोजगार रामपुर में लाईफ लाईन सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, बडाली आलासिंह, फतेहगढ़ (पंजाब) के तहत सिक्योरिटी ऑफिसर (1 पद), सिक्योरिटी सुपरवाइजर (1 पद) और सिक्योरिटी गार्ड (15 पद) के लिए साक्षात्कार होंगे।

सिक्योरिटी ऑफिसर और सुपरवाइजर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 35 से 50 वर्ष होनी चाहिए और न्यूनतम योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए आयु 25 से 45 वर्ष होनी चाहिए और न्यूनतम शिक्षा 12वीं पास होनी आवश्यक है। सभी पदों के लिए उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए। अधिक जानकारी या संपर्क के लिए 9596802954 पर कॉल किया जा सकता है।

साथ ही जिला रोजगार कार्यालय की ओर से एसआईएस इंडिया लिमिटेड, झवोला तहसील झडूता, जिला बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए 16 से 20 मार्च 2026 तक कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती में उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेमी और वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। न्यूनतम योग्यता 10वीं पास या फेल निर्धारित की गई है और आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

साक्षात्कार कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 16 मार्च: उप रोजगार कार्यालय जुब्बल

  • 17 मार्च: उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू

  • 18 मार्च: उप रोजगार कार्यालय रामपुर

  • 19 मार्च: उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन

  • 20 मार्च: उप रोजगार कार्यालय ठियोग

संपर्क नंबर इस प्रकार हैं: जुब्बल – 9459285953, रोहड़ू – 9459797343 / 8219415673, कुमारसैन – 9817784902, ठियोग – 8894644535।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो उक्त पदों के लिए पात्र हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना चाहिए। यदि पंजीकरण नहीं है, तो www.eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।

स्टाफ नर्सों की खुशखबरी: अब पढ़ाई में पूरा वेतन

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हाईटेक होगी शिमला की जनगणना: घर-घर पहुंचेगी डिजिटल टीम

शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।...

‘कानून ताक पर, लोकतंत्र पर ताला’: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में उच्च न्यायालय...

HP Releases ₹20.61 Cr to Workers as Aug 15 Welfare Bonus

Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Nardev Kanwar announced that financial assistance totaling ₹20.61...

विश्व बैंक से बदलेगा शिमला का वाटर नेटवर्क, मंत्री ने परखीं तैयारियां

शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला शहर में एसजेपीएनएल द्वारा संचालित 24×7 निरंतर एवं...