वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संकल्प : राष्ट्रीय संकल्प दिवस

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय में 31 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के सफल आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा मुख्यतिथि द्वारा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र, विभिन्न स्कूलों के एनएसएस और एनसीसी के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। इसी प्रकार, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सम्बद्ध विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसके तहत समारोह के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग परस्पर सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा धार्मिक एवं देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, समारोह स्थल पर फूलों आदि का प्रबंध एवं सफाई व्यवस्था नगर निगम शिमला द्वारा की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) शिमला शहरी भानु गुप्ता, उपमण्डलाधिकारी (ना.) शिमला ग्रामीण निशांत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Exploring Diverse Art Techniques At HC Rai Centenary ArtFest 2023

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

कोर्ट पर दिखा जज्बा शिमला मास्टर्स बैडमिंटन में चमके अनुभवी खिलाड़ी

उम्र सिर्फ एक संख्या है—इस बात को शिमला जिला मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में उतरे खिलाड़ियों ने अपने...

Governor Kavinder Gupta Advocates Sanatan Values for a Viksit Bharat

At the grand finale of the five-day Vidya Koti Kumkumarchan Mahayagya in Delhi's Dharmasangh Mahavidyalaya, Governor Kavinder Gupta called...

Zero Paper and Fast Track as 479 Himachal Courts Go 100% Digital

In Himachal Pradesh, land is far more than a physical asset—it is the foundation of identity, financial stability,...

आर्य समाज स्कूल की गीतांजलि का टेबल टेनिस के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

आर्य समाज स्कूल की होनहार और प्रतिभावान छात्रा गीतांजलि ने टेबल टेनिस के मैदान में अपनी प्रतिभा का...