व्यावसायिक प्रशिक्षकों को सौगात: मानदेय वृद्धि और छुट्टियों पर बड़ा फैसला

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों (Vocational Trainers) के मानदेय में वृद्धि और विभिन्न सेवा सुविधाओं में सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विधानसभा परिसर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रशिक्षकों के हित में कई सकारात्मक कदम उठाने पर सहमति बनी।

बैठक के दौरान प्रशिक्षकों के मानदेय को बढ़ाने और उसमें एकरूपता लाने के लिए PAB 2026-27 के स्वीकृत प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, मानदेय में हर वर्ष 5 प्रतिशत की वृद्धि की मांग को आगामी PAB 2027-28 के दौरान केंद्र सरकार के समक्ष रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार के बीच 90:10 के वित्तीय अनुपात को देखते हुए, बढ़ती महंगाई के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से 20 प्रतिशत अतिरिक्त वित्तीय योगदान देने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

प्रशिक्षकों की सेवा सुविधाओं और छुट्टियों के नियमों में भी राहत देने की तैयारी है। फील्ड ड्यूटी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वार्षिक मेडिकल लीव को 6 दिन से बढ़ाकर 10 दिन करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इसके अलावा, बदलते शैक्षणिक मानकों और कौशल विकास के लिए प्रशिक्षकों को बिना वेतन अधिकतम 1 वर्ष का अध्ययन अवकाश (Study Leave) देने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। पुरुष प्रशिक्षकों के लिए 15 दिनों के पितृत्व अवकाश और महिला प्रशिक्षकों के लिए चाइल्ड केयर लीव (CCL) की व्यवस्था पर भी सकारात्मक विचार करते हुए इसकी व्यावहारिकता जांचने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें प्रशिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशिक्षकों के मुद्दों का नियमानुसार और व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा। व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ ने इस सकारात्मक पहल के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है, वहीं ये सभी प्रस्ताव आगामी औपचारिक स्वीकृतियों के बाद लागू किए जाएंगे।

Sanskrit: India’s Ancient Code for Viksit Bharat 2047

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CSIR-NAL Unveils Indigenous Micro Gas Turbine Engines for Defence Drones

In a major push for self-reliance in advanced defence technologies, CSIR-National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL) unveiled three indigenous Micro...

PMFME Conclave 2026 Concludes in New Delhi with National Honors

The two-day PMFME Conclave 2026, organized by the Ministry of Food Processing Industries (MoFPI) at the India Habitat...

विभाजन का दर्द – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - ज़ीरकपुर ,मोहाली फिर आती है याद... सुना करते थे जब नाना-नानी से अपने कस्बे (हज़ारों) की...

सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया...