योग के रंग में रंगे नन्हे कदम, सनरॉक में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

Date:

Share post:

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा कोटखाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों, प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक तथा समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही योग, स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना था। योग सत्र की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विभिन्न सरल योगासन किए। खेल-खेल में बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, बटरफ्लाई पोज़ और भुजंगासन जैसी योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही प्राणायाम और ध्यान की बुनियादी तकनीकों को रोचक कहानियों के माध्यम से समझाया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक ने बच्चों को नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन, हरी सब्जियों और फलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।

प्रधानाचार्या ने बताया कि सनरॉक प्ले स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और समय-समय पर ऐसे रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्कूल में प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश जारी हैं तथा क्रेच सुविधा भी उपलब्ध है।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को फल एवं पौष्टिक स्नैक्स वितरित किए गए। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा में योग को शामिल करने से बच्चों की शारीरिक लचीलापन, मानसिक विकास और एकाग्रता में सकारात्मक वृद्धि होती है।

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा में धूमधाम से मनाया गया फादर्स डे

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...