April 6, 2026

योगा मैट

Date:

Share post:

पारुल अरोड़ा

पारुल अरोड़ा, मण्डी, हिमाचल प्रदेश

विश्व को योग का ज्ञान दिया भारत ने,
योग का दान दिया भारत ने।
सिखलाएं योग के आठ अंग,
यम,
नियम,
आसन,
प्राणायाम,
प्रत्याहार,
धारणा,
ध्यान,
समाधि।

किंतु,
पश्चिम में आगमन के साथ ही,
योग में जुड़ गया,
उपभोक्तावाद का लोलुप मन
योग कहलाने लग गया है योगा,
पहनते ही पश्चिमी चोगा।

तिलांजलि दे कर,
महर्षि पतंजलि के समझाएं आठ अंगो को,
चुन लिया पश्चिमी उपभोक्तावाद के नियमों को।
योगा मैट,
योगा पेंट,
योगा टाॅप,
योगा बेलट,
योगा ब्लाॅक,
योगा रिंग,
योगा साॅक्स,
योगा टावल।

वर्तमान में ये ही सब रह गई है,  
योगा करने की अनिवार्यता केवल।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जुब्बल-कोटखाई को मिला पानी का बड़ा तोहफा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कोटखाई के देवरी खनेटी में 38.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पब्बर...

ARTRAC Head, Governor Discuss Army Readiness

Lieutenant General Devendra Sharma, General Officer Commanding-in-Chief of the Army Training Command, called on Governor Kavinder Gupta at...

शिमला का मेहली बनेगा मॉडल सोलर विलेज

शिमला जिले की मेहली ग्राम पंचायत को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज...

Governor Urges Industry-Academia Tie-Up

A delegation of eminent academicians today met Governor Kavinder Gupta at Lok Bhawan, Shimla, engaging in an extensive...