March 16, 2026

भराडिय़ा स्कूल वॉलीबॉल में अव्वल ; लोकनृत्य में सेकिंड पॉजिशन

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 1 जुलाई, 2015, शिमला

Bharadia.1.7.15स्कूल के चार छात्र जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित; मशोबरा खण्ड में ‘अण्डर-14’ खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला भराडिय़ा ने वॉलीबाल गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान हासिल किया है। वहीं स्कूल की टीम द्वारा लोकनृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में संपन्न हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा और स्कूल प्रबंधन समीति के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा बच्चों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर बेहद खुश है। उन्होंने बच्चों की उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

उन्होंने इस जीत पर प्रमुख रूप से स्कूल के अध्यापक महेन्द्र सिंह ठाकुर, उषा किरण व कपिल देव शर्मा का योगदान सराहनीय बताया है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए, दो छात्र एवं दो छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस पाठशाला में दो साल से शारीरिक शिक्षक न
होने पर भी बच्चों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया जो बहुत सराहनीय है। बच्चों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर उनके अभिभावक भी खासे खुश थे। अभिभावकों ने भी इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल स्टाफ की खूब सराहना की। स्कूल के अध्यापकों ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित दो छात्रों और छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Today, 16 March, 2026 : National Artillery Day

National Artillery Day in India is observed to honour the artillery regiments of the Indian Army and recognize...

UP Sangeet Natak Awards 2021-24 Announced

The Sangeet Natak Academy Uttar Pradesh, which works to preserve, promote, and spread awareness of music, dance, theatre,...

Himachal Police Block Journalists Covering MLA Movement

Journalists covering the arrival of Haryana Congress MLAs at Wildflower Hall, the historic Oberoi Resort in Chharabra near...

Fresh Snow Revives Himachal’s Hospitality Sector

Fresh snowfall in the higher altitudes of Himachal Pradesh has brightened the winter season and injected optimism into...